नागौर

अवैध बोरिंग मशीन पुलिस ने की जब्त

दो घंटे की मशक्कत के बाद मिली सफलता
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 6:49 PM IST
Nawa City News
नावां में अवैध बोरींग पर कार्यवाही के दौरान मौजुद पुलिस व अन्य लौग।

नावां शहर. शहर के निकटम मोहनपुरा खारडे में हो रही अवैध रूप से बोरिंग मशीन पर प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान एक बोरिंग मशीन जप्त की है।इस दौरान नावां थानाधिकारी सतीश मीणा व हैड कांस्टेबल शिंभूसिंह सहित कांस्टेबल रमेश कुमार ने देर रात्रि अवैध रूप से संचालन के रूप में बोरिंग मशीन को पकड़ा। जिस पर नावां तहसीलदार गुरु प्रसाद तंवर ने कार्रवाई करते हुए मशीन को पुलिस को सुपुर्द कर दी। पुलिस के अनुसार अवैध बोरिंग मशीनों का संचालन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात्रि में पुलिस जाप्ते के साथ करीबन दो घण्टे की मशक्कत के बाद मोहनपुरा की तरफ बोरिंग मशीने मिली। पुलिस को बोरिंग मशीन जब्त कर थाना परिसर में रखी।

घायल महिला को अस्पताल पहुचाया
लाडनूं. ग्राम बाडेद के समीप डीडवाना से लाडनूं की तरफ बाइक पर आ रही एक महिला के गिर कर घायल हो जाने पर उधर से गुजर रहे दो युवकों ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुचाकर इंसानियत का परिचय दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार लाडनूं के ललित सोनी व ललित भोजक किसी शादी में शामिल होने अपने निजी वाहन से कुचामन की तरफ जा रहे थे कि उन्हें अचानक बाडेद ग्राम के पास सडक़ पर घायल एक महिला दिखी तो उन्होंने बिना सरकारी सहायता के इंतजार किये तुरन्त अपने वाहन द्वारा डीडवाना मारवाड़ हॉस्पिटल में ले जाकर उपचार हेतु भर्ती करवाया । उल्लेखनीय है कि सडक़ दुर्घटना में घायल लोगो को अक्सर लोग कानूनी कार्यवाही के डर से सहायता करने में कतराते है जबकि ध्यातव्य रहे कि ऐसी किसी भी मदद करने पर आपको किसी भी प्रकार से परेशान नही करने हेतु भी न्यायालय के निर्देश है ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में घायल लोगो को समय पर उपचार मिल सके।

Published on: