
नागौर. अवैध बजरी करते ट्रैक्टर मंगलवार को दधवाड़ा क्षैत्र में दौड़ते नजर आए, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि यह ट्रैक्टर खुलेआम चार थाने जसनगर, मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड़, गोटन से होकर निकल रहे है, इसके बावजूद न तो किसी पुलिस अधिकारी ने इन्हे रोका और न ही खनन विभाग को इसकी भनक लगी। गौरतलब है कि बजरी का अवैध कारोबार लम्बे समय से चल रहा है। इस सम्बन्ध खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए हाईवे पर डम्पर इत्यादि से बजरी परिवहन करने पर जुर्माना लगाकर वाहन जब्त किया जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो में ट्रेक्टर खुलेआम दौड़ते नजर आते है।
Read more news in Rajasthan Patrika ..
ग्रामीणों ने किया टोल निर्माण का विरोध
नागौर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 पर पूर्व में निर्धारित स्थान बदलकर नए स्थान पर टोल निर्माण करने के विरोध में हरिमा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पूर्व में टोल का स्थान गांव से दूर था, लेकिन स्थान बदलकर गांव से महज 500 मीटर दूर टोल निर्माण करने से ग्रामीणों को परेशानी होगी। टोल से गांव के पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। इस संबंध में पूर्व में भी दो बार ग्रामीण अपना विरोध जता चुके हैं,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। टोल निर्माण से ग्रामीणों को गांव के आसपास कुछ ही दूरी पर रहने वाले रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए बार-बार टोल चुकाना होगा। गांव के देवकरण, भंवरङ्क्षसह, श्रीकृष्ण, टीकूनाथ, दामोदर, अर्जुननाथ, ओमप्रकाश, रामेश्वरलाल, डूंगरनाथ, पुरखाराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन में लिखा है कि जिला मुख्यालय, कृषि मंडी जाने के लिए भी टोल देना पड़ेगा। नए टोल के लिए स्थान का चयन गलत आधार से किया गया है इसलिए टोल का निर्माण बंद किया जाए। उनकी मांगों पर विचार नहीं करने पर 9 अगस्त को हरिमा बस स्टैण्ड पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।