नागौर

सरियों से लैश युवकों ने किया होटल पर हमला

हमले में तीन जनें घायल , दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए किया हायर सेंटर रैफर

less than 1 minute read
Dec 12, 2019
Didwana Crime News
डीडवाना. होटल में जांच के लिए पहुंची पुलिस व मौके पर जमा भीड़।

- खाने का बिल मांगने पर गुस्साएं युवकों ने दिया घटना को अंजाम
डीडवाना. शहर में बुधवार देर रात कुछ युवकों ने एक होटल पर सरियों से लेश होकर हमला कर दिया। वारदात में तीन जनों को चोटे आई। दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया। इस दौरान हमलावर युवकों ने होटल में जमकर तोडफ़ोड़ की। आरोप के अनुसार खाना खाने के बाद बिल मांगने पर गुस्साएं युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते जांच शुरू की है। मामला शहर के कायमनगर स्थित होटल तैयबा का है। वहां सरियों से लैश होकर आए युवकों ने वहां मौजूद युवकों के साथ मारपीट कर जमकर तोडफ़ोड़ की।

हैड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि बांग कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद युसूफ ने रिपोर्ट देकर बताया कि कायमनगर में उसकी होटल है। वहां पर बुधवार रात को जावेद पठान, इरफान खान, आरिफ(साथ में तीन अन्य) जने आए और खाना खिलाने की बात कही। सभी ने होटल में खाना खाया, बिल मांगने पर धमकाने लगे और कहा कि थोड़ी देर बाद में बताते हैं। कुछ देर बाद तनु पठान, जावेद, तपी पंवार होटल पर आए।


मौजूद परवेज मलिक, आकिब व जुनैद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान होटल में कुर्सियां, टेबल व कांच तोड़ डाले। युवक मोबाइल फोन व गल्ले में रखे 20 हजार से ज्यादा रुपए ले गए। मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से आकिब व जुनैद को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
12 Dec 2019 07:30 pm