नागौर

आखिर भाई ही निकला भाई का कातिल

लक्की हत्याकांड, सीबीआई की चार्जशीट में मृतक का भाई परेवज ही गुनहगार बताया, विकेश की हो चुकी है मौत
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2017, 11:48 AM IST
High Court said to NMC, not the number of roads, note the quality
High Court said to NMC, not the number of roads, note the quality

मकराना. सीबीआई चार्जशीट में लक्की हत्याकांड मामले में दोषी पाए गए परवेज को न्यायालय ने बुधवार को जेल भेजने के आदेश दे दिए। सीबीआई निरीक्षक प्रमोद तंवर ने बताया कि अक्टूबर 2015 में हुई हत्या के मामले की जांच को लेकर फ रवरी 2016 में न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई जांच में भी पुलिस जांच की तरह परवेज एवं विकेश गौड ही आरोपित पाए गए। पूर्व में पुलिस पूछताछ के दौरान विकेश गौड की मृत्यु हो गई थी जिससे चार्जशीट में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपित परवेज को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता सिन्दल ने जेल भेज दिया।

तंवर ने बताया कि आरोपित परवेज के खिलाफ आम्र्स एक्ट एवं साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी अलग से जोड़ी गई है।

हत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश देते हुए न्यायालय ने परवेज को सशर्त जमानत देते हुए सीबीआई चार्जशीट में भी उसके दोषी पाए जाने पर न्यायालय ने उसे पुन: जमानत के लिए आवेदन करने का आदेश दिया था।
यह था मामला

बोरावड के गीतांजलि बीएड कॉलेज संचालक लाल मोहम्मद खान के घर में उसके छोटे पुत्र लक्की खान की अक्टूबर 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद लक्की के बड़े भाई परवेज खान ने पुलिस को एक रिपोर्ट दी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए कॉलेज के व्याख्याता विकेश गौड व परवेज खान को हिरासत में ले लिया था। पुलिस हिरासत में तबीयत बिगडने के बाद अजमेर में उपचार के दौरान विकेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। दूसरे दिन पुलिस ने परवेज खान को हत्या का आरोपित मानकर गिरफ्तार कर लिया था तथा विकेश गौड को सह आरोपी मानते हुए न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी थी।

गट्टू को 8 दिन की रिमांड

प्रोडक्शन वारंट से किया गिफ्तार
डीडवाना.

बहुचर्चित इन्द्रचंद अपहरण कांड में गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह के चचेरे भाई देवेन्द्र सिंह उर्फ गट्टू को डीडवाना पुलिस ने प्रोडक्टशन वारंट से गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को उसे डीडवाना लाया जाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 3 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि इन्द्रचंद अपहरण मामले में पुलिस जांच में देवेन्द्र सिंह उर्फ गट्टू की भूमिका भी सामने आई थी। इस पर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्टशन वारंट प्राप्त कर उसे केन्द्रीय कारागृह अजमेर से गिरफ्तार किया। इसके बाद अनुसंधान के लिए पीसी रिमांड की मांग करने के लिए देवेन्द्र को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक नरसीलाल मीणा कर रहे हैं।

Published on: