नागौर

अशोक गहलोत व वसुंधरा को लेकर ये क्या बोल गए रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल

https://www.patrika.com/nagaur-news/
less than 1 minute read
Nov 24, 2018
hanuman beniwal
नागौर रालोपा उम्मीदवार

नागौर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 7 दिसम्बर को होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर समर्थकों से रुबरू हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाए। अशोक गहलोत और वसुंधरा को लेकर बेनीवाल ने कहा कि अशोक गहलोत ने जिस भ्रष्टाचार को जन्म दिया उसको वसुंधरा ने पनपाया और आपसी मिलाजुली के खेल से राजस्थान की जनता को धोखा दिया।


बड़े नेताओं ने बनाया दबाव
बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हमने हमारी रायशुमारी, पार्टी के सदस्यों की सलाह व निजी सर्वे के आधार पर उम्मीदवार उतारे। जहां उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। वहां सामने चुनाव लड़ रहे दोनों बड़े राजनीतिक दलों के लोगों ने सत्य और ईमानदारी का दामन छोडकऱ धनबल, जातिबल और बाहुबल के दम पर अपनी हार के डर से बोखलाकर राजनीति में उभरते कई चेहरों को बरगलया, भ्रमित किया और हथकंडों से उनसे या तो नामांकन वापिस करवाया या फिर फॉर्म ही गलत भरवाया। इस तरह का वाकया होने से पार्टी आत्ममंथन करेगी और कारणों की जांच पड़ताल करेगी।


भाजपा व कांग्रेस में बोखलाहट
प्रदेश की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने को लेकर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का जन्म 29 अक्टूबर 2018 को हुआ और एक माह से भी कम अवधि में प्रदेश की 50 से अधिक सीटों पर मजबूती के साथ और जनता के भरोसे उम्मीदवारों को उतारा है उससे भाजपा व कांग्रेस दोनों में बोखलाहट है।

Published on:
24 Nov 2018 09:20 pm