नागौर

Rajasthan Crime: भोपाल से आते ही पहुंचा दोस्त के घर, नींद से उठाया और फिर चाकू घोंपकर कर दी हत्या, जानें पूरा माजरा

Rajasthan Crime News: एक युवक ने अपने दोस्त को नींद से उठाकर चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। चाकू के वार के बाद दोस्त को मरा समझ युवक मौके से फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 1:22 PM IST
Nagaur-Crime-News

नागौर। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक युवक ने अपने दोस्त को नींद से उठाकर चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। चाकू के वार के बाद दोस्त को मरा समझ युवक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में युवक को परिजन चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार मकराना शहर के पलाड़ा रोड स्थित घर पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरिश उर्फ आसिफ 20 पुत्र अब्दुल समद रांदड़ सो रहा था। उस दौरान चमनपुरा निवासी कासिम पुत्र निमाज चौधरी उसके घर आया तथा आसिफ को उठाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 2-3 वार कर दिए। जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

लहूलुहान हालत में आसिफ की मां पडोसियों की सहायता से उपचार के लिए राजकीय हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह एवं थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाम को हो पाया पोस्टमार्टम

दिन दहाड़े युवक की हत्या के बाद युवक के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया। परिजन इस बात को लेकर अड़े रहे कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। समझाइश तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन पर परिजन माने। शाम को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भोपाल से आते ही दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कासिम सोमवार को ही भोपाल से मकराना आया था। बाइक को लेकर हो रही नाराजगी के चलते वह सीधा आसिफ के घर गया तथा उस पर चाकू से वार कर वहां से भाग छूटा।

दोनों आपस में थे गहरे दोस्त

बताया जाता है कि मृतक आसिफ एवं आरोपी कासिम दोनों मार्बल का काम करते थे। जिसके चलते दोनों में काफी समय से दोस्ती थी। एक दूसरे के घर पर भी आना जाना होता रहता। मार्बल के काम से शहर से बाहर भी वह साथ ही आते जाते थे। दोनों में बाइक की बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया, जिसके चलते नाराज होकर कासिम ने अपने दोस्त आसिफ की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें

Updated on:
11 Mar 2025, 1:22 PM IST
Published on: