नागौर

Nagaur news Diary…आचार्य विमल सागर महाराज जयंती पर निकली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

नागौर. सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से मंगलवार को आचार्य विमल सागर महाराज के 109वें जन्म दिवस पर शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा पालकी पर सवार भगवान के साथ बीसपंथी मंदिर से रवाना हुई। शोभायात्रा गाजियों का चौक, खाड़ा की गली, साढ़े सोलह पंथी दिगम्बर जैन मंदिर, सेठीवाड़ा, तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों का चौक, […]

3 min read
Sep 24, 2024

नागौर. सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से मंगलवार को आचार्य विमल सागर महाराज के 109वें जन्म दिवस पर शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा पालकी पर सवार भगवान के साथ बीसपंथी मंदिर से रवाना हुई। शोभायात्रा गाजियों का चौक, खाड़ा की गली, साढ़े सोलह पंथी दिगम्बर जैन मंदिर, सेठीवाड़ा, तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों का चौक, काठडिय़ों का चौक, नकाश गेट होते हुए तेरापंथी नसिया पहुंची। कई जगहों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में गूंज रहे भजनों की धुन पर श्रावक एवं श्राविकाएं थिरकते हुए चल रही थीं। महिलाएं केसरिया साड़ी एवं पुरुष सफेद वस्त्रों में अलग रंग में ही नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में पालकी चार इंद्र लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा नसियां पहुंची तो यहां पर समाज की ओर से शानदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में तेरापंथी नसिया स्थित रतनदीप, संतोष के सौजन्य से बने शताब्दी भवन का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर आचार्य चैत्य सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में आचार्य विमल सागर महाराज के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों के धर्मानुसार व्यवहार करने पर बल दिया। इस दौरान दीप प्रज्वलन के साथ ही आचार्य का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट किए गए। शांतिधारा अर्पित करने के साथ ही महाभिषेक कर पूजन किया गया। शाम को आचार्य विमल सागर महाराज की आरती की गई। इसमें तेरापंथी अध्यख सोहन बडज़ात्या, रीना शाह, मंजू, रिंकी बडज़ात्या, सुनीता, अमिता बडज़ात्या, रमेशचंद्र जैन, यामिनी, पिंकी, मुन्नीदेवी, दिलीप जैन, नथमल बाकलीाल एवं महेन्द्र पहाडिय़ा आदि ने पूजन किया।

प्रतिभा सम्मान समारेाह 29 को
नागौर. जाट समाज समन्वय समिति की ओर से 29 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष डॉ. शंकरलाल जाखड़ ने बताया कि इसको लेकर मंगलवार को मिर्धा धर्मशाला में हुई बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। समारोह में शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में डॉ. आरुषि मलिक, सीताराम जाट, नथमल डिडेल, गिरधर बेनीवाल, नागौर, जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, आईपीएस प्रेमसिंह चौधरी, आईएफएस सुगनाराम चौधरी एवं बलराज सिंह आदि शामिल होंगे।

जस्साराम चौधरी बने अध्यक्ष, कलक्टर को दिया ज्ञापन
नागौर. भारतीय किसान संघ का मंगलवार को इंद्रा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन में हुए जिला स्तरीय सम्मेलन में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें जस्साराम चौधरी पुन: जिलाध्यक्ष बने। इस मौके पर क्राप कटिंग फसल खराबा का मुआवजा एवं बीमा क्लेम को लेकर भी चर्चा की गई। इसके बाद जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित को इस आशय का ज्ञापन भी दिया गया। कार्यकारिणी में रामनिवास राव को जिलामंत्री, बाबुलाल धुंधवाल कोषाध्यक्ष, हेमाराम कुंठिया, सीताराम इनानिया को उपाध्यक्ष, भंवरलाल लटियाल को सहमंत्री, संभाग प्रभारी के रूप में भूराराम चौधरी व मोहनराम आंकला को चुना गया।

भागवत कथा श्रवण की समझाई महत्ता
नागौर. राठौड़ी कुआं स्थित त्यागी की बगीची में मंगलवार से भागवत कथा शुरू हुई। कथा के पहले दिन कथा वाचक महेश चरण व्यास ने भागवत का उद्भव एवं इसके श्रवण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पूर्व करणी माता मंदिर से महिलाओं की कलश शोभायात्रा निकली। कथा का समय रोजाना दोपहर सवा 12 बजे से शाम को सवा 4 बजे तक रहेगा।
नागौर. त्यागीजी की बगीची में भागवत कथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु

महालक्ष्मी का प्राकट्य उत्सव
नागौर. ब्रह्मपुरी स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुल देवी महालक्ष्मी का प्राकट्य उत्सव मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न द्रव्यों से वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक किया गया। दोपहर में महिला मंडल की ओर से भजन, कीर्तन किया गया। इस दौरान एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। शाम को हुई आरती में कुलदीप श्रीमाली, नवीन त्रिवेदी, अरविंद बोहरा, विनोद दवे, मयंक गुरु आदि ने महालक्ष्मी पूजन किया।

Published on:
24 Sept 2024 10:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर