नागौर

नागौर में दर्दनाक हादसा, टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत में चालक की मौत, जानें पूरा मामला

Rajasthan News : श्रीबालाजी थाना हलके में बुधवार की देर रात टैंकर-ट्रेलर के बीच भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2024, 3:28 PM IST
fire.jpg

Nagaur News : श्रीबालाजी थाना हलके में बुधवार की देर रात टैंकर-ट्रेलर के बीच भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। एक अन्य हादसे में कचरे से भरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया , जबकि दूसरा ट्रेलर बाल-बाल बचा। आग पर काबू पाने के लिए नोखा से दो व नागौर से एक दमकल पहुंची। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार टैंकर व ट्रेलर के बीच हादसा अलाय के पास हुआ। आमने सामने की टक्कर में गम्भीर घायल टैंकर चालक अमानाराम (35) निवासी बीकानेर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे में एक खलासी हरिया के मामूली चोट आई।


रात करीब ग्यारह बजे बू-कर्मसोता से छीला गांव के बीच कचरे से भरे एक ट्रेलर ने आग पकड़ ली। इसमें चावल का भूसा भरा था। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसके आगे कचरे से भरा एक ट्रेलर और चल रहा था। आग लगने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। दो दमकल नोखा व एक दमकल नागौर से पहुंची। इस बीच श्रीबालाजी थाना का स्टाफ व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद में जुट गए। नोखा के फायरमैन बजरंग चिताणा ने बताया कि एक ट्रेलर व आस-पास की कच्ची बाड़ को बचाया गया, दूसरे ट्रेलर ने भी आग पकड़ ली थी, लेकिन इस पर जल्द काबू पा लिया गया। नागौर नगर परिषद के दमकल चालक करणी सिंह के साथ फायरमैन पुखराज कुमावत व दिनेश सिंह ने पूरे हौसले से जिम्मा निभाया। एक ट्रेलर पूरी तरह राख हो गया।

Published on: