नागौर. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल चुनाव नागौर लोकसभा सीट पर चुनाव जीत गए हैं। बेनीवाल ने निकटतम प्रतिद्विन्दी भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को हराया।
- भाजपा की उम्मीदवार डॉ. ज्योति मिर्धा को हराया
नागौर. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल चुनाव नागौर लोकसभा सीट पर चुनाव जीत गए हैं। बेनीवाल ने निकटतम प्रतिद्विन्दी भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को हराया। दोनों मतगणना केन्द्रों के बाहर धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने के साथ ही समर्थकों के जोश में भी तेजी आने लगी। जैसे- जैसे परिणामों का रूझान आने लगा प्रत्याशियों की समर्थकों में उत्साह बढ़ने लगा
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान के बाद चार जून मंगलवार को मतों की गणना शुरू हुई। नागौर लोकसभा सीट पर शुरूआतीरूझानों के के साथ ही हनुमान बेनीवाल बढ़त बनाए हुए थे।
नागौर लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से नागौर, खींवसर, जायल व लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बीआर मिर्धा कॉलेज में , जबकि मकराना, परबतसर, नावां व डीडवाना क्षेत्र की मतगणना महिला महाविद्यालय में हुई। कुल 22 राउण्ड में मतगणना हुई। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई।