नागौर

नागौर : मां की ख्वाहिश के आगे बीमारी को कर दिया बौना

गंगानगर बैडमिंटन टीम की रितू की राह में रुकावटें थीं, लेकिन मंजिल पाने की जिद ने सब बाधाओं को ध्वस्त कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2017, 7:41 PM IST
badminton player Ritu
badminton player Ritu of ganganagar

मो.रज्जा उल्लाह/ नागौर. सपने मां के थे, पूरा उसे करना था। राह में रुकावटें थीं, लेकिन मंजिल पाने की जिद ने सब बाधाओं को ध्वस्त कर दिया। जिला मुख्यालय में चल रही 62वी राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने नागौर आई गंगानगर की रितू (17) बीमारी से भले ही लड़ रही है, लेकिन मां के सपने को पूरा करने की हिम्मत दर्द की दवा बन गई। रितू की मां निर्मला देवी का सपना है की रितू अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेले। ताकि देश का नाम रोशन हो।

टेबल टेनिस से बैडमिंटन तक
रितू ने बताया की मां का सपना है कि बैडमिंटन खेलूं। शुरू में मां ने मुझे अपना सपना बताया तब तक टूर्नामेंट शुरू हो चुके थे, तो टेबल टेनिस खेला व उसमें भी जीत हासिल की। बावजूद इसके मां ने बैडमिंटन खेलने की अपनी इच्छा के चलते उसे रेकेट लाकर दिया। इसके बाद उसने घर पर अभ्यास करना शुरू किया। चार साल में चार बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ तो वह खेल में अपना 'दम' दिखाने के लिए जुट गई। फिर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन भी हुआ, लेकिन थाई हेमरिस्ट होने के कारण नहीं खेल पाई।
स्कूल उठाता है खर्चा
रितू ने बताया कि वह सनातन धर्म गल्र्स स्कूल में बारहवी कक्षा में पढ़ती है। जहां पर उससे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। साथ ही उसे खेल गतिविधियों में भी पूरी मदद मिलती है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साथ आई अध्यापिका लखविदंर कौर ने बताया की रीतू बहुत मेहनती लड़की है। यह एक दिन देश का नाम जरूर रोशन करेगी।
नहीं किया आराम
दरअसल वर्ष 2016 की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस पर उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ। उस दौरान रीतू बीकानेर में बैडमिंटन का अभ्यास कर रही थी। तभी पैर में तकलीफ हुई तो डॉक्टरों को दिखाया। जहां चिकित्सकों ने बताया की थाई हेमरिस्ट हुआ है ऑपरेशन करना होगा इस कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई। फरवरी में ऑपरेशन करवाया। फिर चिकित्सकों ने छह माह का आराम करने की सलाह दी, लेकिन मम्मी का सपना पूरा करने के लिए चार माह में ही अभ्यास शुरू कर दिया। पहले जुलाई में ओपन टूर्नामेंट जीता व सितम्बर में अपना चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करवाया।

हसरत पूरी करूंगी...
मम्मी का सपना अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलकर जरूर पूरा करूंगी। इसके लिए भले ही परिस्थिति/बीमारी से कितना ही लडऩा पड़े। रीतू ने बताया की वह रेलवे में उच्च अधिकारी बनना चाहती है।

रितू, बैडमिंटन खिलाड़ी, गंगानगर टीम

Updated on:
28 Sep 2017, 7:41 PM IST
Published on: