
दिनेश कुमार स्वामी @ नागौर. नगर परिषद नागौर के 60 वार्ड में पार्षद के चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। प्रत्याशियों की उम्र का गणित बताता है कि दोनों दलों के प्रत्याशी चयन में उम्र के मामले में ज्यादा अंतर नहीं दिखता है। भाजपा ने 47 और कांग्रेस ने 49 वार्ड में प्रत्याशी उतारे है। जबकि 13 वार्ड में भाजपा और 11 वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं है।
पत्रिका ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से प्रत्याशी के रूप में स्वीकार किए गए नामांकन पत्रों का विश्लेषण उम्र के मापदंड पर किया है। इसमें सामने आया कि तीस साल से कम आयु के प्रत्याशियों में भाजपा के महज 6 प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों की आयु 30 साल के अंदर है।
सबसे कम उम्र की प्रत्याशी 21 वर्षीय नरगिस कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड 55 से मैदान में है। इस वार्ड में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। आरएलपी के 57 वर्षीय अख्तर हुसैन सहित कुल 7 उम्मीदवार यहां से मैदान में है।
इसी तरह वार्ड 52 में भी आयु के लिहाज से प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रौचक है। यहां भाजपा के 37 वर्षीय जेनाराम के सामने कांग्रेस के 70 वर्षीय जगदीश रामपाल मैदान में है। भाजपा में 60 वर्ष से ज्यादा आयु के 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। जबकि कांग्रेस में 60 पार के पांच प्रत्याशी है।
औसत आयु - 42.5 वर्ष
30 वर्ष तक- 10 प्रत्याशी
31 से 40 वर्ष- 10 प्रत्याशी
41 से 50 वर्ष - 17 प्रत्याशी
51 से 60 वर्ष- 7 प्रत्याशी
60 वर्ष से अधिक- 5 प्रत्याशी
औसत आयु - 44.9 वर्ष
30 वर्ष तक- 6 प्रत्याशी
31 से 40 वर्ष- 10 प्रत्याशी
41 से 50 वर्ष - 17 प्रत्याशी
51 से 60 वर्ष- 8 प्रत्याशी
60 वर्ष से अधिक- 6 प्रत्याशी
वार्ड उम्र में अंतर
17 28 साल
45 25 साल
47 31 साल
52 33 साल
सबसे युवा और सबसे उम्र दराज
भाजपा में वार्ड 21 से 25 वर्षीय आईशा लोधी सबसे कम उम्र की प्रत्याशी और वार्ड 28 से सबसे उम्र दराज 68 वर्षीय हरीराम को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी वार्ड 55 से नरगिस है जबकि सबसे उम्र दराज वार्ड 52 से 70 वर्षीय जगदीश रामपाल प्रत्याशी है।
आरएलपी ने 18 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे है। इनमें सबसे कम उम्र के प्रत्याशी वार्ड 1 से 21 वर्षीय टीकूराम तथा सबसे अधिक आयु के प्रत्याशी वार्ड 55 से 57 वर्षीय अख्तर हुसैन है। प्रत्याशियों की औसत आयु 41 साल हैं।
भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी 23 वार्डों में आमने-सामने भी नहीं है। मसलन वार्ड 4, 8, 9 14, 18, 24, 26, 48, 58, 59 और 60 में भाजपा के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं है। दूसरी तरफ वार्ड 12, 20, 39, 40, 44, 46, 49, 51, 53, 54, 56, 57 में कांग्रेस के सामने भाजपा के प्रत्याशी नहीं है।
नगर परिषद चुनाव में वार्ड 50 में सबसे अधिक 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके बाद वार्ड 22 में 10 प्रत्याशी है। जबकि वार्ड 17, 24, 33 व 59 में सबसे कम तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में है।