नागौर

दूल्हे के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, उससे पहले आ गई मौत

तहसील के ग्राम कसुम्बी में सीकर-नोखा हाईवे पर नीलगाय सामने आने से एक कैंपर गाड़ी पलट गई। उसमें सवार चार व्यक्ति घायल हो गए , एक युवक की मृत्यु हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2023, 6:09 PM IST
Newly married youth dies due to overturning of camper car

लाडनूं। तहसील के ग्राम कसुम्बी में सीकर-नोखा हाईवे पर नीलगाय सामने आने से एक कैंपर गाड़ी पलट गई। उसमें सवार चार व्यक्ति घायल हो गए , एक युवक की मृत्यु हो गई। हादसे में जिस युवक का दम टूटा उसकी तीन दिन पहले एक को शादी हुई थी। युवक का बड़ा भाई भी गंभीर घायल है। उसके सिर पर गहरी चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार पवन (20) पुत्र भवानी शंकर निवासी जसवंतगढ़, अशोक पुत्र डालूराम बिरड़ा (22) निवासी कसुंबी, निखिल (19) पुत्र राकेश कुमार बिजारणियां निवासी जसवंतगढ़, ज्ञानाराम (22) पुत्र देवाराम जाट निवासी कसुबी व महेन्द्र (24) पुत्र डालाराम बिरड़ा निवासी कसुंबी गाड़ी में जसवंतगढ़ से कसुंबी की तरफ जा रहे थे। अचानक नीलगाय आने पर चालक निखिल ने अचानक ब्रेक लगाए तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया ।

गाड़ी तीन चार बार पलटी। इससे महेन्द्र व अशोक गाड़ी के नीचे दब गए। महेन्द्र बिरड़ा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, उसका भाई अशोक गंभीर घायल है। वहां से गुजर रहे अनिल पिलानिया, आनद बागड़ा, किशोर गुर्जर, कैलाश लुहार आदि ने घायलों को निजी वाहन की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार एवं एंबुलेंस चालक भागीरथ जाट ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायलों का राजकीय चिकित्सालय में डॉ. राकेश मेहरा ने प्राथमिकी उपचार किया। अशोक, पवन व निखिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

Published on: