रेलवे पुलिस ने बच्चे को पकड़कर किया चाइल्ड लाइन को सूचित, सम्प्रेषण किशोर गृह नागौर भेजा
मकराना. शहर के रेलवे स्टेशन पर एक बालक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आया। रेलवे पुलिस ने बालक को पकड़ने के बाद चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्ड लाइन के अधिकारियों की पूछताछ में बालक ने घर से नाराज होकर भागने की जानकारी दी।
जानकरी अनुसार गाड़ी संख्या 12465 के टीटी कृष्ण मुरारी को ट्रेन में एक अवस्था संदिग्ध में बालक दिखाई दिया। टीटी ने बालक के बारे में सूचना मकराना रेलवे पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप फिडौदा को सूचना दी। आरपीएफ पुलिस चौकी मकराना के उप निरीक्षक सागरमल ने बच्चे को गाड़ी से उतार कर उसे संरक्षण में लेने के लिए चाइल्ड लाइन टीम नागौर को सूचना दी। चाइल्ड लाइन टीम की सदस्य बबीता कंवर बालक को लेने के लिए रेलवे पुलिस चौकी मकराना पहुंची और बालक का मेडिकल करवाकर उसे चाइल्ड लाइन कार्यालय लेकर आई। वहां बच्चे की काउंसलिंग की गई। उसने बताया कि उसका नाम शुभम महावर पुत्र अमर सिंह महावर हैं। वह फलवाड़ा बद्दीपुर जिला सवाई माधोपुर राजस्थान का रहने वाला है। बालक ने बताया कि उसके पिता ने उसे किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह 19 अप्रेल को घर से बिना बताए निकल गया और ट्रेन में बैठकर मकराना पहुंच गया। चाइल्ड लाइन ने बालक के उचित संरक्षण के लिए सदस्य निधि हेड़ा जिला बाल कल्याण समिति नागौर के निवासी स्थान पर पेश किया । वहां बालक को राजकीय सम्प्रेषण किशोर गृह नागौर में रखने के आदेश दिए। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य ओमाराम व धर्मेंद्र ने बालक को राजकीय सम्प्रेषण किशोर गृह नागौर पहुंचाया। बबिता कंवर ने बताया कि बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उन्हें को सूचित करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी हैं।