नागौर

पंचायतीराज चुनाव: नागौर में प्रथम दो चरणों में होंगे 347 ग्राम पंचायतों के चुनाव

जिले में पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता लागू, मतदान का समय सुबह 7 बजे से संध्या 6 बजे तक रहेगा, 25 अक्टूबर को 195 व 31 को 152 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुने जाएंगे, 25 नवम्बर को होगा जिला प्रमुख का चुनाव
3 min read
• •
Oct 04, 2026
Rajasthan Panchayat Chunav Update
Rajasthan Panchayat Chunav - AI PIC

नागौर. राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया, जिसके तहत प्रदेश में चार चरणों में मतदान कराए जाएंगे। नागौर जिले में ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के चुनाव प्रथम दो चरणों में सम्पन्न हो जाएंगे। हालांकि प्रधान, उप प्रधान, जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख के लिए चुनाव के लिए 28 नवम्बर तक इंतजार करना पड़ेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। अगले दो महीने में जिला परिषद के 37 वार्डों के साथ 12 पंचायत समितियों के 212 वार्डों एवं 347 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच तथा 3429 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। इसके साथ एक जिला प्रमुख, एक उप जिला प्रमुख, 12 प्रधान तथा 12 उप प्रधान भी चुने जाएंगे।

जिला परिषद सदस्यों के लिए इस प्रकार रहेगी चुनाव प्रक्रिया

- 8 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से लोकसूचना जारी की जाएगी।

- 13 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

- 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

- 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी, इसके बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन

- 20 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से मतगणना होगी

- 25 नवम्बर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा।

- 26 नवम्बर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा।

पंचायत समिति सदस्यों के लिए इस प्रकार रहेगी चुनाव प्रक्रिया

प्रथम चरण -

- 8 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी

- 13 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

- 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

- 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी, इसके बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन

- 22 अक्टूबर को मतदान दल रवाना होंगे।

- 23 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

- 20 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से मतगणना होगी

- 27 नवम्बर को प्रधान का चुनाव होगा।

- 28 नवम्बर को उप प्रधान के चुनाव की तिथि

द्वितीय चरण -

- 13 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी

- 16 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

- 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

- 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी, इसके बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन

- 28 अक्टूबर को मतदान दल रवाना होंगे।

- 29 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

पंच एवं सरपंच के चुनाव का कार्यक्रम

प्रथम चरण -

- 8 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी

- 22 अक्टूबर को मतदान दल रवाना होंगे।

- 24 अक्टूबर को सुबह 8 से 11 बजे तक पंच व सरपंच पद के लिए नामांकन पेश होंगे। साढ़े 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बदा चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

- 25 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

- 26 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

द्वितीय चरण -

- 13 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी

- 28 अक्टूबर को मतदान दल रवाना होंगे।

- 30 अक्टूबर को सुबह 8 से 11 बजे तक पंच व सरपंच पद के लिए नामांकन पेश होंगे। साढ़े 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बदा चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

- 31 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

- 01 नवम्बर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

प्रथम चरण में जिले की इन पंचायत समितियों में होंगे पंच व सरपंच के चुनाव

पंचायत समिति - ग्राम पंचायतों की संख्या - मतदान बूथ

नागौर - 28 - 98

श्रीबालाजी-अलाय - 26 - 97

खींवसर - 26 - 97

पांचौड़ी - 25 - 85

जायल - 30 - 121

डेह - 23 - 89

मूण्डवा आंशिक - 37 - 150

दूसरे चरण में इन पंचायत समितियों में होंगे पंच व सरपंच के चुनाव

पंचायत समिति - ग्राम पंचायतों की संख्या - मतदान बूथ

रियां बड़ी - 25 - 99

मेड़ता सिटी - 25 - 106

मेड़ता रोड-गोटन - 24 - 99

भैरूंदा - 31 - 119

डेगाना - 46 - 160

मूण्डवा आंशिक - 1 - 6

पंचायत समिति वार वार्ड एवं जनसंख्या

पंचायत समिति - वार्डों की संख्या - जनसंख्या

श्रीबालाजी - 15 - 95363

रियां बड़ी - 15 - 97027

पांचौड़ी - 15 - 93956

नागौर - 15 - 96704

मूण्डवा - 25 - 167672

मेड़ता रोड - 17 - 110341

मेड़ता सिटी - 17 - 103412

खींवसर - 17 - 106509

जायल - 19 - 129228

डेह - 15 - 88324

डेगाना - 23 - 156229

भैरूंदा - 19 - 122765

कुल - 212 - 13,67,530

नोट - जनसंख्या के आंकड़े 2011 की जनगणना के अनुसार है।

Updated on:
04 Oct 2026 11:08 am
Published on:
04 Oct 2026 11:08 am