22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / Rajasthan: देवरानी बनी सरपंच… तो जेठानी भी कम नहीं, पंचायत समिति चुनाव में दिखा दी अपनी ताकत

Rajasthan: देवरानी बनी सरपंच… तो जेठानी भी कम नहीं, पंचायत समिति चुनाव में दिखा दी अपनी ताकत

नागौर जिले के हरसोलाव गांव में पंचायत चुनाव के नतीजों ने एक ही परिवार की दो बहुओं को सुर्खियों में ला दिया है। देवरानी सुनीता गुर्जर ने 624 मतों से सरपंच का चुनाव जीता तो जेठानी कौशल्या गुर्जर ने भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव 1489 मतों से जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 22 Nov 2026, 4:00 PM IST

nagaur panchayat chunav

Nagaur: हरसोलाव की नवनिर्वाचित सरपंच सुनीता गुर्जर और पंचायत समिति सदस्य कौशल्या गुर्जर। (फोटो-पत्रिका)

नागौर। जिले के हरसोलाव गांव में एक ही परिवार की दो बहुओं ने पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहराया है। देवरानी सुनीता गुर्जर 624 मतों से सरपंच चुनी गईं, जबकि जेठानी कौशल्या गुर्जर ने भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव 1489 मतों से जीत लिया। कौशल्या को मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों में सबसे बड़ी जीत मिली। दोनों विजेताएं पूर्व सरपंच कन्हैयालाल गुर्जर के परिवार की बहुएं हैं।

मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशल्या गुर्जर ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। मतगणना के दौरान उनके पक्ष में लगातार समर्थन देखने को मिला। अंत में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1489 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। कौशल्या की जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्होंने पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पूरे पंचायत समिति क्षेत्र में उन्हें सबसे अधिक मत मिले। इस प्रदर्शन के साथ ही कौशल्या ने क्षेत्र की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

देवरानी ने पहले ही मार ली बाजी

वहीं, हरसोलाव में सरपंच पद के चुनाव में उनकी देवरानी सुनीता गुर्जर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सुनीता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 624 मतों से हराकर सरपंच पद पर जीत हासिल की। इस तरह एक ही परिवार की दोनों बहुओं ने अलग-अलग चुनाव लड़ते हुए दोहरी सफलता हासिल की।

आरएलपी ने नहीं उतारा प्रत्याशी

इस चुनाव में एक और खास बात यह रही कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने पंचायत समिति की इस सीट पर अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद दोनों बहुओं की जीत की खबर गांव में तेजी से फैली। समर्थकों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। एक ही परिवार की दो महिलाओं के अलग-अलग पदों पर निर्वाचित होने की गांव में खूब चर्चा रही।

परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी दोनों बहुएं

सुनीता और कौशल्या गुर्जर का परिवार पहले से ही क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहा है। दोनों हरसोलाव के पूर्व सरपंच कन्हैयालाल गुर्जर के परिवार की बहुएं हैं। परिवार के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो कन्हैयालाल गुर्जर हरसोलाव के सरपंच रह चुके हैं। उनके पुत्र सुरेश गुर्जर ने भी गांव के सरपंच के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। वहीं, परिवार के रामचंद्र गुर्जर मेड़ता सिटी के प्रधान रह चुके हैं।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा

अब परिवार की अगली पीढ़ी की बहुओं ने चुनाव जीतकर इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली है। दोनों विजयी प्रत्याशियों ने गांव के विकास को प्राथमिकता देने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता और आधुनिक सोच को देखते हुए ग्रामीणों को पंचायत और पंचायत समिति स्तर पर बेहतर विकास कार्यों तथा पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद है।

यह वीडियो भी देखें :