21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / डीडवाना कुचामन में सियासी उलटफेर, जनादेश में कांग्रेस का दबदबा और आरएलपी की बढ़त

डीडवाना कुचामन में सियासी उलटफेर, जनादेश में कांग्रेस का दबदबा और आरएलपी की बढ़त

डीडवाना-कुचामन जिला परिषद और जिले की पंचायत समितियों के परिणाम सामने आ गए है। कांग्रेस की जिला परिषद में सबसे ज्यादा सीटें आई है। इसके साथ ही पंचायत समितियों में भी आरएलपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रधान और प्रमुख के चुनाव में आरएलपी के सहयोग के बिना भाजपा व कांग्रेस सफल नहीं हो सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 21 Nov 2026, 1:36 PM IST

डीडवाना. मतगणना के दौरान परिणाम जानने की उत्सुकता में बांगड़ कॉलेज परिसर में एकत्रित समर्थकों की भीड़।

डीडवाना. मतगणना के दौरान परिणाम जानने की उत्सुकता में बांगड़ कॉलेज परिसर में एकत्रित समर्थकों की भीड़।

डीडवाना-कुचामन. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत डीडवाना-कुचामन जिला परिषद एवं जिले की नौ पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में हुई। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही कॉलेज परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। जैसे-जैसे वार्डों के परिणाम सामने आते गए, वैसे-वैसे जिले की ग्रामीण राजनीति की तस्वीर साफ होती गई। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की निगाहें परिणामों पर टिकी रहीं।

जिले में जिला परिषद के 35 वार्डों तथा नौ पंचायत समितियों के 191 वार्डों के लिए मतगणना कराई गई। इनमें डीडवाना, मौलासर, लाडनूं, कुचामन सिटी, मकराना, नावां, परबतसर, पीलवा और ईटावा-बामणिया पंचायत समितियां शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणामों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कई वार्डों में मुकाबला रहा। परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी छा गई।

यह रही परिणाम की स्थिति

जिला परिषद के 35 वार्डों में भाजपा-12- कांग्रेस-14 व रालोपा-9 वार्डों में जीती। इसी तरह डीडवाना-कुचामन की नौ पंचायत समितियों में कांग्रेस- 68, रालोपा-66, भाजपा-46, निर्दलीय- 11 ने जीत दर्ज की।

जिला प्रमुख के लिए 18 सदस्यों का समर्थन जरूरी

जिला परिषद के 35 वार्डों के परिणामों के बाद अब जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जिला परिषद में बहुमत के लिए 18 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में जिला प्रमुख का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पंचायत समितियों में भी प्रधान और उपप्रधान के चुनाव को लेकर समीकरण बनने शुरू होंगे। चुनाव परिणामों के बाद अब राजनीतिक दलों और विजयी प्रत्याशियों की निगाहें आगामी चुनाव प्रक्रिया पर केंद्रित हो गई हैं।

चार दिन में होंगे प्रमुख और प्रधान के चुनाव

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख तथा 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। इसके बाद 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव कराया जाएगा। इन चुनावों के साथ ही जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों में नए जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

डीडवाना-कुचामन की नौ पंचायत समितियों में दलवार स्थिति

राजनीतिक दल जीती सीटें

  • कांग्रेस- 68
  • रालोपा- 66
  • भाजपा- 46
  • निर्दलीय- 11
  • कुल -191