नागौर

दहशत सात मकानों में आई दरार

लोगों का कहना जलापूर्ति के लिए बिछाई पाइप लाइन में लीकेज के बाद जमीन हुई खोखली, उपखण्ड अधिकारी ने किया मौका मुआयना, अधिकारियों को किया निर्देशित, लाहोटियों की गली का मामला

2 min read
Aug 02, 2018
डीडवाना. मुख्य मार्ग पर बने सूरंगनुमा सूराख को देखते उपखण्ड अधिकारी व मौजूद अन्य।

डीडवाना. शहर की लाहोटियों की गली में गुरुवार सुबह अचानक कुछ मकानों में दरारे आ गई। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। सभी लोग मकानों से बाहर आ गए। दरारें केवल मकानों में ही नहीं बल्कि मुख्य मार्ग पर भी दिखने लगी। यहीं मुख्य मार्ग पर बड़ा गढ्ढा भी बन गया। स्थानीय लोगों ने उखण्ड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम उत्तमसिंह को मामले से अवगत कराया। एसडीएम को लिखित जानकारी देते हुए मौहल्लेवासियों ने बताया कि जलापूर्ति के लिए डाली गईपाईप लाईन लीकेज(क्षतिग्रस्त) होने के कारण पानी जमीन के अंदर फैल गया, जिससे जमीन खोखली हो गई। जिसके बाद सात मकानों में दरारे आ गई। लोग घरों से बाहर आ गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह अचानक घर की छत, दीवार में दरारें दिखनी शुरू हो गई। गली में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर बड़ा सा गड्ढाा बन गया। सडक़ मार्ग पर भी दरार आ गई। लाहोटियों की गली में रहने वाले मुरलीधर लाहोटी, रामकुंवार गुडग़ीला, जुगल दलाल, महावीर ओझा, विष्णु गौड़, रणछोड़ मोदी, नूर मोहम्मद व अब्दुल रहमान के घर में दरारें आ गई।

सामान निकाला घर से बाहर
स्थानीय लोगों के अनुसार घर के साथ ही मुख्य मार्ग पर आई दरारों के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मकान कभी भी गिर सकते हैं। घर की छत, दीवार में दरारे आने के बाद लोग गली के मुख्य मार्ग पर जमा हो गए। लोगों ने कीमती व जरूरी सामान घर से बाहर निकालना शुरू कर दिया।

मुआवजा दिलाने की मांग
लोगों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। नितेश, महावीर ओझा, सत्यनारायण, मनीष मोदी सहित पीडि़त परिवार के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को लिखित मांग सौंपते हुए कहा कि जो लोग सात मकानों में दराने आने के बाद सडक़ पर आ गए है।

उपखण्ड अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी मिलने के बाद उपखण्ड अधिकारी उत्तमसिंह लाहोटियों की गली पहुंचे। मकानों में आई दरारों को देखने के बाद संबधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर जलदाय विभाग सहायक अभियंता सुरेन्द्रकुमार, कनिष्ठ अभियंता सुरेश मीना, पालिका अधिशासी अभियंता दिलिपसिंह मौजूद रहे।

इनका कहना
जानकारी मिलने के बाद मौका देखा है, मकानों में मुख्य मार्गपर दरारें आई है। जिसके बाद संबधित अधिकारियों को सात दिवस में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
उत्तमसिंह शेखावत, उपखण्ड अधिकारी डीडवाना

ये भी पढ़ें

वीडियो में देखिए…एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक में सरकार पर साधा निशाना

Published on:
02 Aug 2018 07:16 pm
Also Read
View All