Rajasthan Loksabha Election 2024 : राजस्थान की नागौर लोकसभा सीटों को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। नागौर सीट पर फलोदी बाजार में जो भाव चल रहा है वह बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाला है।
Nagaur Lok Sabha Seat : राजस्थान की नागौर लोकसभा सीटों को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक नागौर में आरएलपी के हनुमान बेनीवाल की जीतने की संभवना है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को खत्म हो गया था। इसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की धड़कने यह जानने के लिए तेज हो गई कि वह अपनी सीट जीत पाएंगे या नहीं? इस बीच फलोदी सट्टा बाजार का ताजा भाव सामने आया है।
नागौर सीट पर फलोदी बाजार में जो भाव चल रहा है वह बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाला है। नागौर में इंडिया गठबंधन के RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का भाव 50 पैसे है। वहीं, भाजपा की ज्योति मिर्धा का भाव 1.20 रुपए चल रहा है। कहा जाता है कि सट्टा मार्केट में जिसका भाव ज्यादा होता है, उसके जीतने के चांस कम होते है। ऐसे में नागौर सीट पर बीजेपी की ज्योति मिर्धा की स्थिति कमजोर है।
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल खींवसर सीट से चुनाव जीते थे। विधायक बनने के बाद बेनीवाल ने नागौर सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन एक बार वह फिर से लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। लेकिन उनके लिए बीजेपी की ज्योति मिर्धा को हराना आसान नहीं होगा। हालांकि फलोदी के सट्टा बाजार के मुताबिक, हनुमान बेनीवाल बीजेपी की ज्योति मिर्धा के मुकाबले मजबूत स्थिति में हैं।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।
यह भी पढ़ें :