नागौर

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हें खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में जिलास्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

3 min read
Nov 12, 2017
Players in the district level competition have shown

नागौर. खेलों से सहयोग व भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। खेलने से शरीर व मानसिक विकास होता है। खेल में हार जीत मायने नहीं रखती, बल्कि अनुशासन खास मायने रखता है। यहां जिस प्रकार का अनुशासन देखने को मिल रहा है वह काबिले तारिफ है। यह बात केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मदरसा एचबीजेड मुल्तानी चिल्ड्रन्स स्कूल लौहारपुरा के खेल मैदान पर राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई एकदिवसीय जिलास्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। केन्द्रीय मंत्री ने कछुए व खरगोश की कहानी के माध्यम से बच्चों को बताया कि खरगोश को अहंकार होने के कारण वह हार गया था। अत: कभी भी अंहकार नहीं करना चाहिए।

पत्रिका विकास की बात करता है

ये भी पढ़ें

अब बोर्ड परीक्षा में पूछे जाएंगे ये प्रश्न

समारोह की अध्यक्षता करते हुए नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। यह प्रतियोगिता तो शुरुआत भर है। अगली बार किक्रेट, बैडमिंटन, बास्केटबाल सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राजस्थान पत्रिका इस प्रकार के आयोजन में मीडिया पार्टनरशिप की भूमिका निभा रहा है उसी जितनी सराहना की जाए कम हैं। पत्रिका विकास की बात करता है चाहे तालाब का विकास करना हो या फिर अन्य विकास कार्य पत्रिका हमेशा आगे रहता है। जायल विधायक मंजु बाघमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान काजी अता मोहम्मद, चीफ शहर काजी लाडनूं मो.अयूब, राजस्थान पत्रिका नागौर के सम्पादकीय प्रभारी रूद्रेश शर्मा, अब्दूल कय्यूम गौरी, जिला मदरसा कमेटी के शौकत अली, डॉ. अमजद इकबाल, सगीर आलम अंसारी, राजस्थआन मदरसा बोर्ड के सदस्य राशिद खान व मदरसा कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद अजीज अली ने भी विचार व्यक्त किए।

अय्यूब परिहार ने धन्यवाद ज्ञापित किया

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बशीर खान ने मदरसों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुरे जिले में 257 मदरसों में 26 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं। अधिकारी मोहम्मद अय्यूब परिहार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रतिभागियों को ट्रेक सूट दिए गए। जिलेभर के पैराटीचरों सहित स्वयंसेवकों ने व्यवस्था में सहयोग किया। प्रतियोगिता की शुरूआत सुबह साढ़े बजे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अय्युब अली परिहार ने झण्डा फहराकर की। इसके बाद खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। कबड्डी का उद्घाटन मैच मदरसा फैजुल इस्लाम बाजरवाडा व मदरसा उस्ताजुल औलिया लौहारपुरा के बीच खेला गया। पहले मैच में मदरसा उस्ताजुल औलिया ने जीत दर्ज की। इस दौरान दर्शकों ने खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई की। समारोह में भामाशाहों का सम्मान किया।

यह थे निर्णायक
मोहम्म्द फारूख, कैलाश कंसारा, प्रेमचंद भाटी, रामूराम सैनी, हनुमानराम जाजड़ा, भवंरलाल शर्मा, अर्जुनराम, भागीरथ गोरचिया, अब्दुल हमीद कुरेशी, फरजाना बानो, मोहम्मद इमरान, छोटाराम, खुर्शीद अहमद, भंवर विश्नोई सीमा सैयद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों की 35 टीमों के कुल 165 बच्चों ने कबड्डी, रस्साकशी एवं मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में मदरसा फैजाने अशफाक जाजोलाई विजेता रही। फैजाने अशरफ बासनी उपविजेता रही। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मदरसा हन्फिया सूफिया की साजिया बानों, बासनी के मदरसा फैजाने गौसिया की बुशरा बानो उपविजेता रही। इसी प्रकार प्राइमरी वर्ग में मेड़ता सिटी की मदरसा फैजे मोहम्मदी की छात्रा मुस्कान बानों व डूकोसी स्थित मदरसा फैजूल इस्लाम की साईना बानों विजेता रही।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर नागौर नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता, नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम चौधरी सहित अनेक अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहें। अरबन को ऑपरेटीव बैंक के अध्यक्ष जीवणमल भाटी, तहसीलदार हेतराम विश्नोई, थानाधिकारी नंदराम भादू, खेल प्रशिक्षक भवंरलाल सियाग, तौफिक रजा, नईम रजा, दरगाह सदर अख्तर हुसैन, सचिव नौशाद खान, नूर मोहम्मद रंगरेज, अख्तर, गफूर मुल्तानी, शरीफ कुरैशी, नूर मोहम्मद गौरी, हनुमान फिड़ोदा, एडवोकेट गोविंद सोनी, सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहें। मंच संचालन शरीफ छींपा ने किया।


इन्होंने संभाली व्यवस्था
इस अवसर पर मदरसा पैराटीचर शमशेर कयामखानी, अंजार आलम, सहित जिलेभर के मदरसों के पैराटीचर्स व स्वंयस सेवकों ने व्यवस्थाओं को संभाला

ये भी पढ़ें

कलक्टर की फटकार के बाद भी नहीं बने 88 हजार से अधिक के आधार कार्ड
Published on:
12 Nov 2017 01:04 pm
Also Read
View All