नागौर

पुलिस कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2023, 7:56 PM IST
nagaur.jpg

नागौर। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके पिता ने भी आत्महत्या की थी। उसके चलते उसे अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा सात बजे राजपूत कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन पर एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली सीआई रमेन्द्र सिंह, एसआई शिव सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे। शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

युवक की शिनाख्त बजरंग लाल स्वामी (32) निवासी बादेड़, लाडनूं के रूप में हुई। वो करीब एक साल से पुलिस लाइन में कांस्टेबल था। वह इन दिनों वो मॉर्निंग रिपोर्ट देने सुबह एसपी के बंगले पर जाता था। सोमवार को भी उसे वहीं जाना था। बजरंग लाल सुबह मोटरसाइिकल से निकला था। नशा लेने के साथ उसे मोबाइल पर कोई गेम खेलने का भी शौक था।

Published on: