नागौर

अब मुम्बई जाने के लिए टिकट की नहीं होगी मारामारी, रेलवे ने लिया यह निर्णय..

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर से बान्द्रा के लिए अतिरिक्त किराया स्पेशल टे्रन चलाने का निर्णय लिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 9:05 PM IST
nagaur news
special train for mumbai

नागौर. रेलवे प्रशासन अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर-बान्द्रा-टर्मिनस साप्ताहिक किराया स्पेशल रेल सेवा का संचालन करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09011 बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर-बान्द्रा-टर्मिनस साप्ताहिक किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 6 दिसम्बर 2017 से 27 दिसम्बर 2017 (4 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.15 बजे रवाना होकर गुरुवार को 09.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09012 बीकानेर-बान्द्रा-टर्मिनस-बीकानेर बीकानेर से गुरुवार को 14.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 12.45 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बान्द्रा से यह गाड़ी गुरुवार को 06.16 बजे व बीकानेर छोर से गुरुवार को 16.24 बजे नाागौर पहुंचेगी।
योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण
राज्य सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर ग्राम पंचायत चेनार के अटल सेवा केन्द्र में आम सभा का आयोजन किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसरलाल मीणा ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अधिकाधिक योजनाओं का लाभ उठाएं। मीणा ने ग्राम पंचायत चेनार के महानरेगा के सात रजिस्टर, ग्रामीण सूचना पट्ट, कार्य पत्रावलियों का संधारण एवं जॉब कार्ड के नवीनीकरण से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया।
ग्रामीणों में सामग्री का वितरण
ग्रामसेवक ताराचंद सैनी ने जिला परिषद की ओर से उपलब्ध करवाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण करवाया। सरपंच खींवसिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वे राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी हरिराम प्रजापत,हुसैन खां, कनिष्ठ सहायक लाभचंद टाक समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
पालीथिन थेलियां जब्त की
आयुक्त अमित यादव के निर्देशानुसार नगर परिषद के दस्ते ने शनिवार को पुराना अस्पताल क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला। स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार ने प्रतिष्ठान संचालकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। दस्ते ने प्रतिष्ठानों में आए ग्राहकों से पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े की थेलियां काम में लेने का आग्रह किया। निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Published on: