नागौर

MLA ने बहन की शादी में कितना दहेज दिया, रकम चौंका देगी… दुल्हन कांग्रेस पक्ष तो दूल्हा बीजेपी पक्ष से

BJP Leader's Son Marriage: दूल्हे के पिता भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उनका नाम माधोराम चौधरी है।

less than 1 minute read
Nov 20, 2024

MLA's Sister Marriage: राजस्थान में शादियों का सीजन चल रहा है। प्रदेश में होने वाली शादियां अक्सर चर्चा का विषय भी बनती हैं। इसी तरह की एक और शादी हुई है जो चर्चा बन गई है। यह शादी कांग्रेस के विधायक की बहन की है। नागौर जिले के नजदीक कुचामनसिटी के नजदीक मकराना तहसील में यह शादी हुई है। दुल्हन के भाई परबतसर सीट से कांग्रेस के विधायक रामनिवास गावड़िया हैं।

दरअसल मकराना तहसील के नजदीक निंबडी में यह शादी हुई। विधायक की छोटी बहन का नाम त्रिशला है। वे छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनकी खुद की कॉस्मेटिक कंपनी है। वहीं दूल्हा प्रदीप कुमार राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं और अच्छी प्रैक्टिस करते हैं। शादी इसलिए मिसाल बन गई क्योंकि इस शादी में दहेज के नाम पर सिर्फ एक रुपए और नारियल स्वीकार किया गया। जबकि वधु पक्ष बड़ा दहेज देने की तैयारी में था। लेकिन वर पक्ष ने सिर्फ एक रुपया स्वीकार किया। दूल्हे के पिता भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उनका नाम माधोराम चौधरी है। चौधरी ने कहा कि उनका परिवार बेटियों को उच्च शिक्षा देने, भू्रण हत्या रोकने, दहेज प्रथा को बंद करने जैसे कामों से जुड़ा रहा है। ऐसे में दहेज लेने का तो सवाल ही खड़ा नहीं होता है।

शादी में शामिल होने के कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हुए। त्रिशला के पिता जिले के प्रमुख कारोबारी हैं। शादी में बड़े स्तर पर खाने का आयोजन किया गया था। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा गया था कि खाना वेस्ट ना जाए और अन्न की बेकद्री ना हो। इस शादी में शामिल होने आए बारातियों और घरातियों ने शादी की जमकर तारीफ की।

Published on:
20 Nov 2024 08:35 am
Also Read
View All

अगली खबर