नागौर

अवैध बजरी से भरे आठ वाहन जब्त

https://www.patrika.com/nagaur-news/
less than 1 minute read
Oct 12, 2018
mining-is-going-on-in-dhadle-in-banas
टोंक में डोडवाड़ी गांव स्थित बनास नदी में चल रहा बजरी खनन।


नागौर. जिले में अवैध बजरी खनन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस ने धरपकड़ अभियान शुरू किया है। एसपी हरेन्द्र कुमार महावर ने एसआई हरिनारायण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की है। टीम ने गत नौ अक्टूबर को जिला मुख्यालय सहित जिले में कार्रवाई करते हुए छह डम्पर व ट्रेलर जब्त किए। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने खान विभाग गोटन को सूचित किया, जिस पर खनिज कार्य निदेशक ने रिपोर्ट पेश कर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए। इसी प्रकार टीम ने गुरुवार को पादूकलां पुलिस थाना की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे 2 ट्रक जप्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सहायक खनिज अभियंता गोटन को सूचित कर प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि अवैध बजरी खनन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बार संघ अध्यक्ष पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
डीडवाना. बार संघ अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मोहम्मद अली शेरानी पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हैड कास्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद अली शेरानी पर कोर्ट परिसर में स्थित उनके कार्यालय में डीडवाना निवासी हबीब खां ने लोहे के पाइप से हमला किया था।

छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
गच्छीपुरा. ग्राम चकमादास में एक छात्रा ने घर में फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जानकारी के अनुसार चकमादास निवासी मुलाराम गर्जर की पुत्री शारदा ने शाम को खेत से घर आकर फ ांसी लगा ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी गच्छीपुरा की मोर्चरी में भिजवाया जहां डॉ. सतपाल कुड़ी ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंपा । शारदा महाविद्यालय डेगाना में बीए द्वितीय साल में अध्ययनरत थी।

Published on:
12 Oct 2018 11:40 am