
नागौर.शनि भगवान जन्मोत्सव मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। लोगों ने शनि मंदिरों में जाकर शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। भार्गव मोहल्ला स्थित शनि मंदिर में सुबह महाभिषेक, नवग्रह पूजा व हवन किया गया। शाम को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर से रवाना होकर रामपोल, हाथी चौक, बंशीवाला मंदिर, लोहियों का चौक, नया दरवाजा, इंद्रा कॉलोनी, सुगनसिंह सर्किल, नकास गेट होते हुए वापस मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह समाज के लोगों कि ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अल्पहार के साथ, ठंडें पानी व शर्बत की प्याऊ भी लगाई गई। आयोजन समिति के सचिव अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि रात को जागरण मेंं गजेन्द्र राव एण्ड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।
किया स्वागत
बंशीवाला युवा मंडल की तरफ से शोभायात्रा में शामिल भक्तों को दूध-बादाम का शर्बत पिलाकर स्वागत किया गया। बंशीवाला परिसर प्रवक्ता राकेश ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिदेव की पूजा अर्चना की। इस दौरान बंशीरामावत, किशोर वैष्णव, शिव वैष्णव, बजरंग सिखवाल, महावीर जोशी, कमल पाराशर, मगनलाल बोड़ा, नारायण पुष्करणा, कमल सोनी,मनीष पुरोहित, शिवराज सांखला, मदन मुंदड़ा, भुवनेश पाराशर आदि मौजूद रहे। शनि जयंती के अवसर पर झड़ा तालाब स्थित नव निर्मित शनिदेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिर में शनिदेव की पूजा अर्चना की गई। रात को भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
गुरु उपदेश से परे ज्ञान नहीं
शहर में मंगलवार को रामपोल सत्संग भवन में मंगलवार को अमावस्या के अवसर पर धर्मसभा में रामनामी मंहत सम्पतराम ने कहा कि कुछ हंस के सीखा है न रो के सीखा है, जो कुछ भी सीखा है वह किसी का होके सीखा है। इसलिए सीखाने वालों का आदर व सम्मान करना चाहिए। सत्य से श्रेष्ठ धन नहीं है, झूठ से अधिक पाप नहीं है। वेद से परे कोई शास्त्र नहीं है। गुरु उपदेश से परे कोई ज्ञान नहीं है, क्यों कि सद्गुरु की आज्ञा का पालन सर्वे कार्य में सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि मां के समान कोई गुरु नहीं है। इस अवसर पर संत मुरलीराम , संत रामगोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।