26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1135 करोड़ खर्च, फिर भी 34 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन बाकी, एक लाख से ज्यादा को पानी आने का इंतजार

नागौर. जल जीवन मिशन के तहत जिले में अब भी 1.04 लाख घरों में नल कनेक्शन होना बाकी है। जलदाय विभाग के अनुसार, जिले के 3,05,772 घरों को नल से जोड़ने का लक्ष्य है। इनमें से 2,01,584 घरों में कनेक्शन हो चुके हैं। इस तरह 65.93 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है, जबकि 34.07 प्रतिशत घरों तक नल कनेक्शन पहुंचना बाकी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sharad Shukla

•

Updated: 26 Oct 2026, 10:06 PM IST

Nokhadaiya Dam located near Nagaur

Nokhadaiya Dam of Nagaur

नागौर में कुल लक्ष्य के 65.93त्न घरों में कनेक्शन, नए कनेक्शनों का लक्ष्य भी आधा अधूरा; 2024 की समयसीमा के बाद दिसंबर 2028 तक बढ़ी मिशन की अवधि

नागौर. हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत काम जारी है, लेकिन नागौर जिले में अब भी करीब 1.04 लाख घरों में नल कनेक्शन होना बाकी है। जलदाय विभाग के अनुसार, पुराने कनेक्शनों सहित जिले में 3,05,772 घरों को नल से जोडऩे का लक्ष्य है। इसके मुकाबले 2,01,584 घरों में कनेक्शन दर्ज हैं। इस तरह कुल लक्ष्य के 65.93 प्रतिशत घरों तक कनेक्शन पहुंचे हैं, जबकि 34.07 प्रतिशत घर अभी बाकी हैं। योजना के लिए 1,135.66 करोड़ रुपए की स्वीकृति का उल्लेख विभागीय आंकड़ों में है, जबकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक 424.08 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मिशन की अवधि दिसंबर 2028 तक है। शेष घरों तक समय पर कनेक्शन पहुंचने और नियमित जलापूर्ति शुरू होने पर लोगों को पानी के इंतजार से राहत मिल सकती है।
2024 तक पूरा करना था लक्ष्य
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को की थी। शुरुआती लक्ष्य वर्ष 2024 तक ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन पहुंचाना था। नागौर जिले में योजना का काम वर्ष 2021 में शुरू हुआ। निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा नहीं होने के बाद केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में मिशन की अवधि दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। अब शेष घरों तक कनेक्शन पहुंचाना तय समयावधि में विभाग के सामने चुनौती है। हालांकि जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में 2,23,656 नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 1,11,684 कनेक्शन जारी किए गए हैं। यह नए लक्ष्य का 49.91 प्रतिशत है। शेष 1,11,972 नए कनेक्शन देना बाकी हैं। यह आंकड़ा पुराने कनेक्शनों सहित कुल लक्ष्य की उपलब्धि से अलग है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार:
जल जीवन मिशन शुरू होने से पहले जिले में 44,535 घरों में नल कनेक्शन थे। इसके अलावा 174 गांवों की पुरानी पेयजल योजनाओं के तहत 37 हजार से अधिक कनेक्शन जुड़े थे। पुराने कनेक्शनों को शामिल करते हुए जिले का कुल लक्ष्य 3,05,772 घरों का निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत शेष घरों को नल कनेक्शन देने का काम जारी है। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बाकी घरों को भी योजना से जोड़ा जाए। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को नियमित पानी मिल सके।
पीएस तंवर, अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग परियोजना इकाई
……………………………………………………………..
1135 करोड़ खर्च, फिर भी 34त्न घरों में नल कनेक्शन बाकी

नागौर में कुल लक्ष्य के 65.93त्न घरों में कनेक्शन, नए कनेक्शनों का लक्ष्य भी आधा अधूरा; 2024 की समयसीमा के बाद दिसंबर 2028 तक बढ़ी मिशन की अवधि

नागौर. हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत काम जारी है, लेकिन नागौर जिले में अब भी करीब 1.04 लाख घरों में नल कनेक्शन होना बाकी है। जलदाय विभाग के अनुसार, पुराने कनेक्शनों सहित जिले में 3,05,772 घरों को नल से जोडऩे का लक्ष्य है। इसके मुकाबले 2,01,584 घरों में कनेक्शन दर्ज हैं। इस तरह कुल लक्ष्य के 65.93 प्रतिशत घरों तक कनेक्शन पहुंचे हैं, जबकि 34.07 प्रतिशत घर अभी बाकी हैं। योजना के लिए 1,135.66 करोड़ रुपए की स्वीकृति का उल्लेख विभागीय आंकड़ों में है, लेकिन उपलब्ध आंकड़ो में अब तक 424.08 करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी विभाग बताता है। हालांकि मिशन की अवधि दिसंबर 2028 तक है, लेकिन इसके बाद भी कनेक्शन तय समय तक पूरा हो जाए तो फिर प्यासों के पानी का इंतजार समाप्त हो सकता है।

2024 तक पूरा करना था लक्ष्य
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को की थी। शुरुआती लक्ष्य वर्ष 2024 तक ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन पहुंचाना था। नागौर जिले में योजना का काम वर्ष 2021 में शुरू हुआ। निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा नहीं होने के बाद केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में मिशन की अवधि दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत जिले में 2,23,656 नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 1,11,684 कनेक्शन जारी किए गए हैं। यह नए लक्ष्य का 49.91 प्रतिशत है। शेष 1,11,972 नए कनेक्शन देना बाकी हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, मिशन शुरू होने से पहले जिले में 44,535 घरों में नल कनेक्शन थे। इसके अलावा 174 गांवों की पुरानी पेयजल योजनाओं के तहत 37 हजार से अधिक कनेक्शन जुड़े थे। पुराने कनेक्शनों को शामिल करते हुए जिले का कुल लक्ष्य 3,05,772 घरों का निर्धारित किया गया है।