नागौर

VIDEO…हवन में आहुतियां देने के लिए उमड़ा शहर

Nagaur. शनिदेव की जयंती मनाई

less than 1 minute read
May 21, 2023
The city gathered to offer sacrifices in Havan

नागौर. शहर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शनि मंदिरों में अर्चन के साथ ही शोभायात्राएं निकली। बाद में हवन आदि कर मनवांछित कामनाएं की गई। शनि जयंती के अवसर पर सुबह छह बजे नकास गेट स्थित गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा गणेश मंदिर से कलक्ट्रेट मार्ग, पुराना अस्पताल, नया दरवाजा, लोहियों का चौक, बंशीवाला मंदिर, हाथी चौक, रामपोल, कुम्हारी दरवाजा एवं अमरसिंह कॉलोनी होते हुए जड़ा तालाब स्थित शनि मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का कई जगहों पर फूलों से स्वागत किया गया। इससे पूरा माहौल बदला नजर आया। कलश यात्रा के जड़ा तालाब स्थित शनि मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने अर्चन किया। इस दौरान शनि चालीसा, शनि स्तोत्रम के साथ ही पूरे दिन भजन, कीर्तन चलते रहे। शाम को हुए जागरण में विभिन्न जगहों से आए कलाकारों ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान जड़ा तालाब एवं इसके आसपास का माहौल शनिमय बना रहा। इस दौरान भजनों की प्रस्तुतियों की स्पर्धा भी हुई। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भजनों की बहती से सरोबार नजर आए। इसी तरह से पुराना पावर हाउस के निकट स्थित शनि मंदिर से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान जय शनिदेव के जयघोष से माहौल गूंजता रहा। इसके पश्चात मंदिर में भजन, कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Published on:
21 May 2023 09:19 pm
Also Read
View All