शहरवासियों को बंधी उम्मीद, पिछले दो साल से हो रहे परेशान, पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को किया था वर्चुअली शिलान्यास, नागौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलवे ने स्वीकृत किया था 17.11 करोड़ का बजट
नागौर. उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नागौर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने अब गति पकड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दो-तीन महीने में प्रवेश द्वार का काम पूरा कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
गौरतलब है कि करीब ढाई साल पहले 6 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागौर के साथ देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था, जिसमें कई स्टेशनों का काम एक साल पहले ही पूरा हो चुका है। गत 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने नागौर के निकटवर्ती देशनोक में इसी योजना के तहत तैयार हुए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन नागौर जिला मुख्यालय के साथ जिले के अन्य स्टेशनों का काम भी धीमी गति से चलने के कारण आज भी अधूरे पड़े हैं। नागौर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने के लिए रेलवे ने 17.11 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था।
नागौर स्टेशन पर ये होने हैं कार्य