नागौर

संगठित होकर कार्य करने की केन्द्रीय मंत्री चौधरी की नसीहत के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी को सुनाई खरी-खरी, नागौर भाजपा शहर की बैठक में हंगामा, प्रदेश भाजपा मंत्री सरोज प्रजापत की उपेक्षा का आरोप..
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 7:55 PM IST
The ruckus of BJP workers in Merta City
The ruckus of BJP workers in merta city

मेड़ता सिटी. बीजांडा रोड स्थित एक स्कूल में शनिवार को आयोजित भाजपा नागौर शहरी क्षेत्र की जिला स्तरीय बैठक में जमकर हंगामा हुआ। अतिथि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर एकजुटता से कार्य करने की बात कही। केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी के उद्बोधन के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री सरोज प्रजापत की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं के आमने-सामने होने से हंगामा बढऩे व समझाइश से भी बात नहीं बनने पर मंत्री चौधरी रवाना हो गए।
आमजन तक पहुंचाएं योजनाएं
केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करवाएं। राजसमंद सांसद हरिओम सिंह ने कहा केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आज देश तरक्की कर रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी भूतड़ा ने कहा कि सरकार के बजट से आमजन व किसान को बड़ी राहत मिली है। विधायक सुखराम नेतडिय़ा, राष्ट्रीय सदस्य रामप्रताप बग्गड़, पूर्व प्रधान सुखदेव चौधरी, कालूराम प्रजापत, नवरतनमल सिंघवी, सुशील चौधरी, संध्या भाटी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नटवर व्यास सहित पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
अनदेखी का आरोप, उलझे कार्यकर्ता
बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी का उद्बोधन पूरा होने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि जिला स्तरीय बैठक के बैनर तथा मीडिया में प्रदेश मंत्री प्रजापत का नाम नहीं दिया गया। प्रजापत की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान कुचामन से आए कुछ कार्यकर्ता व मेड़ता के कुछ कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रेस से वार्ता करते हुए भी अनदेखी के आरोप लगाए। केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद, विधायक सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने समझाइश की।
कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला प्रभारी रामकुमार भूतड़ा, विधायक सुखाराम नेतडिय़ा, जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, किशन सिंह चांपावत सहित अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेड़ता मंडल अध्यक्ष माणकचंद दरक, लीलाधर सोनी, रामनारायण काबरा, तेजाराम जयपाल, सोहन गुरु , अभिमन्यु शर्मा, पार्षद मधुसूदन गट्टाणी, ताराचंद कच्छावा, सत्यनारायण सिखवाल, इजहार आलम खान, रईस पीरजादा ने अतिथियों का स्वागत किया।

Published on: