नोएडा

कक्षा 6, 7 व 9वीं का परिणाम अब ऑनलाइन

कक्षा 6, 7 व 9वीं के परीक्षा परिणाम इस बार ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस तरह की पहल पहली बार की है। इससे विद्यार्थी कहीं भी बैठकर अपना परीक्षा परिणाम निकलवा सकता है।
less than 1 minute read
May 02, 2017
Feature image

कक्षा 6, 7 व 9वीं के परीक्षा परिणाम इस बार ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस तरह की पहल पहली बार की है। इससे विद्यार्थी कहीं भी बैठकर अपना परीक्षा परिणाम निकलवा सकता है। नावां उपखंड की राजलिया ग्राम पंचायत के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार जांगिड़ ने बताया कि विभाग की ओर से पहली बार माध्यमिक सेटअप के स्थानीय परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थी कम्प्यूटर पर एक क्लिक कर अपने परीक्षा परिणाम को देख सकता है। कक्षा 6, 7 व 9वीं कक्षा का परिणाम पहली बार ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बहुगुणा ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से अभिभावक विद्यालय की मानवीय व भौतिक सुविधाओं के साथ-साथ नामांकन, स्टाफ, छात्रवृत्ति आदि की जानकारी पोर्टल के माध्यम से जान सकते हैं। गार्गी पुरस्कार, लैपटॉप, साइकिल, इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी अवार्ड की जानकारी भी पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मैनुअली मार्क शीट तैयार कर परिणाम जारी किया जाता था। इस बार परिणाम की हार्डकॉपी भी विद्यालय को नोडल केन्द्र पर जमा नहीं करवानी पड़ेगी। इस नवाचार से डिजिटल इंडिया मुहिम में काफी मदद मिलेगी। जानकारों की मानें तो शिक्षा मंत्री के इस नवाचार को अन्य राज्यों में भी अपनाया जा रहा है।

Published on:
02 May 2017 11:31 am