नागौर

सर्राफा की दुकान में चोरी की वारदात करने आए तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने बदमाशों से कार व अवैध देशी कट्टा किया बरामद
less than 1 minute read
• •
Dec 26, 2023
सर्राफा की दुकान में चोरी की वारदात करने आए तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
चामनसिटी. सुनार की दुकान से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपी

कुचामनसिटी शहर में शनिवार देर रात सर्राफा की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने पूछताछ में कई वारदातें करना स्वीकारा है। पुलिस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर एक अवैध हथियार भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात को पुरानी धान मंडी की पतासों की गली में एक सर्राफा की दुकान के शटर तोडक़र वहां से चार बदमाश आभूषण चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस गश्ती दल का वाहन पहुंचा। बदमाशों को पुलिस के आने का आभास होने पर चारों वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर उन्हें दबोच लिया, लेकिन एक बदमाश बचकर भाग गया।
पुलिस ने मौके से कोटपुतली जिले के सातलपुर निवासी कुलदीप उर्फ दीपू पुत्र गिरधारी सिंह राजपूत, रामपुरा लालसोट निवासी महेश महावर उर्फ पप्पु महावर, पाली जिले के बणिया माली निवासी ओमसिंह उर्फ ओपी पुत्र गणपत सिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया। कुलदीप के खिलाफ पुलिस थाना पनियाला, मुण्डावर, बानूसर में भी मामले दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मेड़ता न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लिया है।

Published on:
26 Dec 2023 01:27 pm