टीवी और बल्ब का बिल 25 लाख पार

बिजली का कम खर्च करने के लिहाज से घर में सीएफएल बल्ब लगवाने के बावजूद यहां लाखनपुरा निवासी गोगादेवी पत्नी रामसिंह गुर्जर के दिसम्बर माह के बिल को देख होश उड़ गए है।

less than 1 minute read
Dec 11, 2016
Feature image

यह बिल छोटी-मोटी राशि का नहीं है, बल्कि पूरे 25 लाख बत्तीस हजार पांच सौ इकत्तीस रुपए का है। रामसिंह ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम का कोई भी नुमाइन्दा उनकी परेशानी का हल करने को तैयार नहीं है। घरेलू बिजली कनेक्शन ले रखा है। उनके खाता नम्बर 2217-0501 है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 378 रुपए का बिल आया था और उसे जमा भी करवा दिया था, लेकिन दिसम्बर में 2536 531 रुपए का बिल आया है। रामसिंह ने बताया कि जब घर पर बिल आया तो एक बार तो देखकर भौंचक्का रहं गया था। बिल 25,36,531 रुपए का है और बिल को न भरने पर जुर्माने समेत बिल की राशि छब्बीस लाख बत्तीस हजार छह सौ पन्द्रह है। यह देखकर दिन का चैन और रात की नींद गायब हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि घर में केवल टी.वी और बल्ब जलाता है। फिर भी इतना भारी भरकम बिल आ रहा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एईएन गोपालराम काला का कहना है इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कई बार मीटर रीडिंग गलत दर्ज होने पर ऐसी स्थिति पैदा होती है। मीटर की जांच कर शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।


Published on:
11 Dec 2016 10:43 pm
Also Read
View All
Breaking: Team India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंश बरकरार, देखें स्क्वॉड

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

‘शिवसेना एक है’ कहने पर संजय राउत का फूटा गुस्सा, कहा- अमित शाह के टेस्ट ट्यूब बेबी हैं एकनाथ शिंदे

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के बाद तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 378 रन का विशाल लक्ष्‍य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर केजरीवाल का आरोप, बोले- ‘सरकार किसे बचा रही है, करोड़ों की चोरी, फिर भी FIR नहीं