नागौर

अवैध शराब बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 12:50 AM IST
Badi Khatu Crime News
बड़ीखाटू. पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब का धंधा करने केआरोपी।

बड़ीखाटू. कुछ दिन पहले सांडिला रोहिणा के सरहद के स्वामी धोरा मन्दिर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। पुलिस ने शराब बनाने के सम्पूर्ण सामग्री जब्त की थी। यहा से पुलिस ने कुल 96 सादा अवैध देशी शराब के कार्टन में पृथक में 48-48 पव्वे , मकान के अन्दर स्प्रीट के पांच सात खाली ड्रम व करीब तीन हजार देशी मदिरा के खाली पव्व ,तरल पदार्थ मापने का एक यन्त्र बरामद किए थे। इस मामले में थानाधिकारी फूलचंद बालोटिया के नेतृत्व में एएसआई सोहनलाल , हेड कास्टेबल मंगलाराम , कास्टेबल प्रेमाराम , कास्टेबल रामस्वरूप , कास्टेबल हरिराम , कास्टेबल तिलोकराम की टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने आरोपी विक्रम सिंह पुत्र पप्पू सिंह राजपूत (26) निवासी खारी जोधा और मनोज कुमार पुत्र रामधन जाट(24) निवासी खिंयाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ जारी है।

गुमशुदा विवाहिता को गुवाहाटी से किया दस्तयाब
लाडनूं. ग्राम दुजार से दो माह पूर्व पुत्र के साथ लापता हुई विवाहिता को दो माह बाद गुवाहाटी असम से दस्तयाब किया गया है। सीआई मुकुट बिहारी मीणा ने बताया की यहां से टीम बनाकर दशरथ सिंह व प्रेम को भेजा गया था। दस्तयाब विवाहिता को लेकर पुलिस सोमवार को लाडनूं पहुंची। विवाहिता ने बताया कि वह अपने मर्जी से गई थी उसे उसके पिता के साथ भेज दिया है।

Updated on:
12 Nov 2019, 12:50 AM IST
Published on: