नागौर

लाखों रुपए की नकबजनी के प्रकरण में महिला सहित दो गिरफ्तार

खाटू बड़ी में करीब सवा महीने पहले शादी के दौरान हुई थी चोरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 9:44 AM IST
Two arrested in case of embezzlement of lakhs of rupees
Two arrested in case of embezzlement of lakhs of rupees

नागौर. जिले के खाटूबड़ी थाना पुलिस ने लाखों रुपए की नकबजनी के प्रकरण का एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.20 लाख रुपए नकद व 8 से 10 लाख रुपए के आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसर आरोपियों ने गत 27 जनवरी की रात्रि में परिवादी के घर के ताले तोडकऱ लाखों रुपए की नकदी तथा आभूषण की चोरी कर लिए थे।

जानकारी के अनुसर 29 जनवरी को खाटू बड़ी निवासी सैयद असलम अली ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 28 जनवरी 2024 को उसके पुत्र सैयद राशिद अली की शादी थी। 27 जनवरी को शाम छह बजे से लीलगर मोहल्ला बड़ी खाटू के लीलगर मदरसे में खाने का कार्यक्रम था, जिसमें उसका पूरा परिवार, रिश्देदार और ग्रामवासी मिलाकर 1500 लोगों के भोजन की व्यवस्था थी। परिवादी ने बताया कि उसका निवास स्थल बड़ीखाटू के बस स्टैण्ड पर है। जगह के अभाव के कारण खाना लीलगर मदरसे में रखा। वह और उसके सभी परिवार के सदस्य लीलगर मदरसे गए हुए थे। 27 जनवरी को शाम करीब छह बजे के बाद घर पर कोई नहीं था, पीछे से अज्ञात चोर घर में घुसे और कमरों के ताले तोडकऱ कमरों में रखी संदूकें, स्टील पींपो और दीवार आलमारियों के ताले तोडकऱ 6 लाख 4 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कागजात चोरी कर ले गए। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की और आरोपी डीडवाना निवासी यासीरा व शेख सुराफुदीन उर्फ रवि को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 4 लाख 20 हजार रुपए व करीब 8-10 लाख रुपए के जेवरात बरामद कर लिए।

Published on: