नागौर

मातम में बदली शादी की खुशियां, शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत

मेड़ता चौराहे पर शनिवार मध्यरात्रि एक बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2023, 7:36 PM IST
two youth died in road accident in nagaur

नागौर। मेड़ता चौराहे पर शनिवार मध्यरात्रि एक बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए व दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कुचेरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

भाई की शादी के कार्ड रिश्तेदारों के देने गए थे
कुचेरा थानाधिकारी विमला चौधरी ने बताया कि मेड़तारोड़ के हांसियास गांव निवासी महेंद्र (23) पुत्र हाथीराम तथा दत्तानी निवासी पुराराम (25) पुत्र बलदेव राम अपने भाई की शादी के कार्ड रिश्तेदारों में देकर लौट रहे थे। कुचेरा बायपास पर अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर सुनकर परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घर में शादी के जश्न का माहौल था। परिवार के लोग अपने कामों में व्यस्त थे। अचानक आई परिवार के दो युवकों की मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

Published on: