नागौर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिगता में उदयपुर व जोधपुर की बेटियों ने किया नाम रोशन

आयु वर्ग 19 वर्ष में उदयपुर व 17 वर्ष में जोधपुर की टीम ने बाजी मारी

2 min read
Sep 27, 2017
Udaipur and Jodhpur daughters won the state lavel game

नागौर. 62 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन (17 व 19 वर्ष बालिका वर्ग) प्रतियोगिता के फाइल मुकाबले में सोमवार को उदयपुर की (19 वर्षीय बालिका वर्ग) टीम ने जयपुर को हराकर तथा आयु वर्ग 17 वर्ष में जोधपुर ने उदयपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे से जिला स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का (19 वर्ष, सिंगल) मुकाबला उदयपुर की अनन्दिता व जयपुर की जिस्मी के बीच हुआ। जिसमें अनन्दिता ने 21-19, 21-19 उदयपुर की जिस्मी को शिकस्त दी। इसके बाद उदयपुर व जयपुर के बीच हुए (डबल) मुकाबले में युक्ति व जिस्मी एवं सौम्या व सलोनी के बीच आमना-सामना हुआ। जिसमें उदयपुर की युक्ति व सौम्या को 15-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद (सैकण्ड सिंगल) युक्ति व अनुष्का के बीच में हुआ। जहां पर 14-21, 21-17 व 21-18 युक्ति ने अनुष्का को हराकर जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।

17 वर्ष आयु वर्ग में जोधपुर का जलवा
जिला स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में हुए (आयु वर्ग १७ वर्ष) मुकाबले में जोधपुर टीम की साक्षी असरानी व शशि सुराणा ने उदयपुर की मानसी व दिशा को हराकर जीत हासिल की। जोधपुर व उदयपुर के बीच खेले गए सिंगल मुकाबले में मानसी व साक्षी के बीच मैच हुआ। जिसमें मानसी को 18-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद डबल मुकाबले में उदयपुर की मानसी व जोधपुर की साक्षी असरानी एवं उदयपुर की दिशा व जोधपुर की शशि सुराणा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें जोधपुर की साक्षी असरानी व शशि सुराणा ने जीत हासिल की। हालांकि उदयपुर की 19 वर्षीय टीम ने जयपुर को हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान माध्यमिक शिक्षा के निदेशक नथमल डिडेल, प्रतियोगिता संयोजक एवं रतन बहन स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को व्यक्तिगत स्पर्धा प्रतियोगिता शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें

शशिकला पुष्पा ने की चुनाव आयोगों के फैसले की सराहन

रोचक रहे हॉकी के मुकाबले

कुचामनसिटी. शहर के राजकीय स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा) में मंगलवार को रोचक मुकाबले हुए। छात्र वर्ग का पहला मैच सांई गंगानगर व धौलपुर के बीच खेला गया, जिसमें सांई गंगानगर विजेता रहा। इसके बाद झुंझुनूं व चूरू में से चूरू, उदयपुर व अलवर में से अलवर, बाड़मेर व सादुल स्पोट्र्स बीकानेर में से बाड़मेर, नागौर व हनुमानगढ़ में से हनुमानगढ़, सांई गंगानगर व उदयपुर में से गंगानगर 4-0, सादुल स्पोट्र्स बीकानेर व हनुमानगढ़ में से हनुमानगढ़ 11-0, जोधपुर व अलवर में से अलवर 7-1 से विजेता रहा। इसी तरह छात्रा वर्ग में अजमेर व चूरू में से चूरू, झुंझुनूं व चूरू में से चूरू, श्रीगंगानगर एवं सीकर में से श्रीगंगानगर 3-1, भीलवाड़ा व उदयपुर में से भीलवाड़ा 2-0, हनुमानगढ़ एवं अलवर ड्रॉ 2-2, भीलवाड़ा व हनुमानगढ़ मैच ड्रॉ, सीकर व नागौर में से सीकर 1-0 से विजेता रहा। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता में शाम 7.30 बजे बाड़मेर व नागौर के बीच मैच खेला जा रहा था।

Published on:
27 Sept 2017 11:05 am
Also Read
View All