नागौर

वीडियो : वाट्सएप के मैसेज भी आएंगे प्रचार की श्रेणी में, प्रत्याशी के खाते में जुड़ेंगे रुपए

https://www.patrika.com/nagaur-news/ आदर्श आचार संहिता के नियम कादयों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठकचुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की दर निर्धारित करने के लिए हुई बैठक
2 min read
Oct 09, 2018
Meeting of Political Parties
Meeting of Political Parties on Model Code of Conduct

नागौर. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी एवं उसके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले मैसेज भी प्रचार सामग्री में शामिल किए जाएंगे तथा उनका खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। इसके साथ आदर्श आचार संहिता के तहत आगामी 13 दिसम्बर तक चुनाव प्रचार के उद्देश्य से टेलीफोन व मोबाइल के माध्यम से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार पर रोक रहेगी।
यदि कोई भी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल तथा चुनाव में भाग लेने वाला प्रत्याशी आचार संहिता की पालना के तहत निर्वाचन के प्रचार के उद्देश्य से टेलीफोन व मोबाइल कॉल से या मोबाइल एसएमएस, वाट्सअप व सोशल मीडिया पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार सम्बन्धी गतिविधि करता पाया गया तो सम्बन्धित के विरूद्ध धारा 144 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने सोमवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण तथा चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की दर निर्धारित करने के लिए रखी गई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2018 को लेकर आदर्श आचार संहिता के नियम-कायदों का अक्षरश: पालन किया जाए। इसे लेकर गठित कमेटियां निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक काम करेंगी।

बैठक में स्लाइड प्रजेंटेशन के जरिए विधानसभा चुनाव के लिए जारी आदर्श आचार संहिता के नियम-कायदों, पालना नहीं करने पर दंड के प्रावधानों सहित इससे संबंधित जिला स्तर पर गठित कमेटियों के कार्य एवं अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रजेंटेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं कई बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता में सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए समान नियम लागू रहेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की दर निर्धारित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ये रहे उपस्थित
बैठक में भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष गोविन्द प्रकाश सोनी तथा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सांगवा व महासचिव मोतीलाल चंदेल ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश कुमार चांदोलिया, ओआईसी ट्रेनिंग राजपालसिंह ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही आवश्यक तैयारियों और अधिकारियों व कार्मिकों को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

Published on:
09 Oct 2018 01:20 pm