नागौर

वीडियो : कनिका बेनीवाल ने कहा – लोगों का प्यार देखकर सारी शिकायतें दूर हो गईं

रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल की पत्नी से पत्रिका की विशेष बातचीत
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2019, 12:19 PM IST
hanuman beniwal
नई पार्टी की घोषणा करते हनुमान बेनीवाल।

नागौर. राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल से जब पूछा कि उन्हें अपने पति से क्या शिकायत हैं तो उनका जवाब था - इनके प्रति जनता का प्यार देखकर मेरी सारी शिकायतें दूर हो जाती हैं।

पत्रिका द्वारा यह पूछने पर कि हनुमान बेनीवाल राजनीतिक व्यक्ति हैं, काफी व्यस्त शिड्यूल रहता है, ऐसे में कैसे मैनेज करते हैं? इस पर कनिका बेनीवाल ने कहा मुख्य समस्या बच्चों की है। बाकि मैं तो इनकी परिस्थितियों को समझती हूं और इनके संघर्ष में हर परिस्थिति में सहयोग करने करूंगी।
शादी से पहले कभी इस प्रकार की लाइफ के बारे में सोचा क्या? इस प्रश्न का जवाब देते हुए कनिका ने कहा, ‘नहीं, कभी नहीं। ( फिर हंसती है), इस प्रकार संघर्ष रहेगा, यह तो नहीं सोचा था।’

बेनीवाल निभाते पिता का पूरा धर्म
हालांकि विधायक हनुमान बेनीवाल का शिड्युल काफी व्यस्त रहता है, लेकिन फिर भी वह जब भी घर आते हैं अपने बच्चों को पूरा समय देते हैं। कई बार कार्यक्रमों में बच्चों को साथ भी रखते हंै। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान विधायक बेनीवाल ने पार्टी की घोषणा की, तब उनकी बच्ची मंच पर साथ थी। इसके अलावा बेनीवाल ने जब हैलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार किया, तब भी कई बार बच्ची साथ रहती थी।

Updated on:
28 Feb 2019, 12:19 PM IST
Published on: