नागौर

वीडियो में देखिए, हमराह में शहरवासियों ने खूब की मस्ती, बहाया पसीना

https://www.patrika.com/nagaur-news/ - निर्वाचन विभाग की स्वीप टीम ने दी ईवीएम व वीवी पैट की जानकारी - चुनाव के दौरान मतदान करने की दिलाई शपथ
2 min read
Oct 21, 2018
The people in Hamraah have a lot of fun, Masti
Hamraah

नागौर. राजस्थान पत्रिका की ओर से नागौर शहर के स्टेडियम रोड पर आयोजित हमराह कार्यक्रम में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खूब एंजॉय किया। इस दौरान योगा, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग सहित अन्य खेल गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों से लेकर बड़ों ने मस्ती के साथ पसीना निकाला। कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन विभाग की स्वीप टीम के श्रवणलाल व ओमप्रकाश सेन के सहयोग से ईवीएम व वीवी पैट मशीन का डेमोस्ट्रेशन किया गया, वहीं बीआर मिर्धा कॉलेज के एनसीसी प्रभारी प्रेमसिंह बुगासरा ने सभी लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।

हमराह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खेल प्रशिक्षक भंवराराम सियाक ने स्टेडियम से खेल सामग्री उपलब्ध करवाई तथा युवाओं को गाइड किया, वहीं योगा प्रशिक्षक कमल सोनी ने शहरवासियों को योग करवाया। ताइक्वांडो के मास्टर ट्रेनर संजय यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। इसी प्रकार कराटे की टीम ने भी खुद के बचाव से लेकर सामने वाले व्यक्ति को चित्त करने के गुर बताए। इस दौरान स्टेडियम में तैयारी करने वाले वेट लिफ्टिंग के खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया तो नवोदय कॉलेज व एवरग्रीन एकेडमी के छात्रों ने भी अपनी सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में एएसजी आई हॉस्पिटल की ओर से मौके पर उपस्थित शहरवासियों को आंखों की नि:शुल्क जांच के लिए कूपन वितरित किए गए।

पत्रिका की सराहना
हमराह कार्यक्रम में शामिल विधि महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शंकरलाल जाखड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब लोगों को एक साथ जोडऩे एवं इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सुबह-सुबह इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राजस्थान पत्रिका साधुवाद की पात्र है। जाट समन्वय समिति के अध्यक्ष परमाराम जाखड़ ने सामाजिक सरोकारों के तहत पत्रिका की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब व राजस्थान पत्रिका की ओर से जल्द ही जिले को अंधता से मुक्त करने का अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें दृष्टिहीन लोगों को नि:शुल्क आंखें लगाकर एक नया जीवन दिया जाएगा।

Published on:
21 Oct 2018 12:36 pm