नागौर

ग्रामीणों ने 5 डम्पर किए परिवहन विभाग के हवाले

https://www.patrika.com/nagaur-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 7:20 PM IST
demo pic
demo pic

-ग्राम कनवाई का मामला, ओवरलोड डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने रोका डंपरों को, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवहन विभाग के दस्ते ने किया डंपरों को जब्त
डीडवाना. परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर कितनी कार्रवाई की जाती है, यह तो बाद की बात है लेकिन गुरुवार को निकटवर्ती ग्राम कनवाई में ग्रामीणों का गुस्सा उस समय चरम पर पहुंच गया जब गांव क्षेत्र से ओवरलोड डंपर निकलने लगे। ग्रामीणों ने अवैध रूप से ओवरलोड जा रहे सभी डंपरों को गांव में ही रूकवा लिया। इसके बाद शहर स्थित जिला परिवहन विभाग को इस संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारी को सूचना दी तो परिवहन अधिकारी ने गांव में परिवहन विभाग के उडऩ दस्ते की टीम को भेजकर ग्रामीणों द्वारा रूकवाए गए सभी 5 डंपरों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद सभी जब्त डंपर को डीडवाना के परिवहन विभाग कार्यालय लाया गया। खनिज विभाग को सूचना देने के बाद जब्त डंपरों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की गई। ग्रामीणों के अनुसार सीकर के नजदीक बनने वाली सडक़ के लिए हाई-वे छोडक़र गांव से दिन रात सेंकडो ओवरलोडिंग डंपर गुजर रहे है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नही होने के चलते सडक़ों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना
ग्राम कनवाई के ग्रामीणों की शिकायत के बाद ओवरलोड 5 डंपर जब्त किए है। डंपर जब्त किए जाने के बाद खनन विभाग को सूचित किया गया है। विभागीय नियमानुसार ओवरलोड व कर जमा की कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
-दिलिप कुमार तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी

Published on: