
नागौर. नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर सोमवार को नागौर जिले के 9 नगरीय निकायों के 285 वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई। जिला परिषद सभागार में कलक्टर देवेन्द्र कुमार की मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से वार्डवार आरक्षण तय किया गया। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों के समीकरण खंगालने शुरू कर दिए हैं। कई दावेदारों के वार्ड आरक्षित होने से अब उन्हें दूसरे वार्डों में संभावनाएं तलाशनी पड़ सकती हैं, वहीं महिला आरक्षित वार्डों में नए दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।
नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति, 12 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग और 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 3 एससी महिला और 4 ओबीसी महिला वार्ड शामिल हैं। शेष 27 वार्ड अनारक्षित रहेंगे।
इसके साथ जिले की अन्य 8 नगर पालिकाओं में भी लॉटरी से आरक्षण तय किया गया। बासनी और मेड़ता सिटी में 40-40, जबकि जायल, मेड़ता रोड, डेगाना, मूंडवा और कुचेरा नगर पालिकाओं में 25-25 तथा रियांबड़ी में 20 वार्ड हैं। इस तरह जिले के सभी 285 वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है।
कुल 285 वार्डों में 28 अनुसूचित जाति, 14 एससी महिला, 36 अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 ओबीसी महिला और 60 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं 126 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षण तय होने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो जाएगी। लॉटरी निकालने के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, एसडीएम गोविन्दसिंह भींचर, आईपीएस अधिकारी जतिन जैन के साथ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं चुनाव शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।
कुल वार्ड - 60
अनुसूचित जाति - 1, 5, 12, 46, 52
अनुसूचित जाति महिला - 2, 11, 53
अन्य पिछड़ा वर्ग - 3, 13, 24, 26, 28, 30, 39, 45
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 19, 22, 36, 40
महिला - 4, 8, 15, 17, 21, 31, 32, 33, 42, 44, 48, 49, 57
अनारक्षित - 6, 7, 9, 10, 14, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 29, 34, 35, 37, 38, 41, 43, 47, 50, 51, 54, 55, 56, 58, 59, 60
वार्ड कुल - 40
अनुसूचित जाति - 13
अनुसूचित जाति महिला - 12
अन्य पिछड़ा वर्ग - 1, 8, 17, 20, 30
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 14, 22, 38
महिला - 3, 9, 16, 21, 23, 29, 31, 32, 36, 40
अनारक्षित - 2, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 15, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 33, 34, 35, 37, 39
वार्ड कुल -25
अनुसूचित जाति - 5, 6, 23
अनुसूचित जाति महिला - 22
अन्य पिछड़ा वर्ग - 11, 18, 20
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 10, 14
महिला - 4, 8, 12, 15, 19
अनारक्षित - 1, 2, 3, 7, 9, 13, 16, 17, 21, 24, 25
वार्ड कुल - 25
अनुसूचित जाति - 5, 7, 8, 18
अनुसूचित जाति महिला - 16, 23
अन्य पिछड़ा वर्ग - 12, 13, 14
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 2, 3
महिला - 6, 11, 19, 24, 25
अनारक्षित - 1, 4, 9, 10, 15, 17, 20, 21, 22
वार्ड कुल - 20
अनुसूचित जाति - 6, 10
अनुसूचित जाति महिला - 14
अन्य पिछड़ा वर्ग - 8, 11, 15
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 13
महिला - 9, 12, 16, 19
अनारक्षित - 1, 2, 3, 4, 5, 7, 17, 18, 20
वार्ड कुल - 25
अनुसूचित जाति - 1, 11, 16, 25
अनुसूचित जाति महिला - 6, 7
अन्य पिछड़ा वर्ग - 2, 9, 17
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 3, 24
महिला - 8, 18, 19, 20
अनारक्षित - 4, 5, 10, 12, 13, 14, 15, 21, 22, 23
वार्ड कुल - 25
अनुसूचित जाति - 12, 16, 17
अनुसूचित जाति महिला - 13
अन्य पिछड़ा वर्ग - 8, 23, 25
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 2, 18
महिला - 1, 4, 10, 11, 14
अनारक्षित - 3, 5, 6, 7, 9, 15, 19, 20, 21, 22, 24
वार्ड कुल - 25
अनुसूचित जाति - 1, 9, 22
अनुसूचित जाति महिला - 19
अन्य पिछड़ा वर्ग - 10, 14, 25
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 11, 18
महिला - 5, 12, 16, 17, 24
अनारक्षित - 2, 3, 4, 6, 7, 8, 13, 15, 20, 21, 23
वार्ड कुल - 40
अनुसूचित जाति - 2, 17, 32
अनुसूचित जाति महिला - 8, 38
अन्य पिछड़ा वर्ग - 22, 25, 26, 27, 29
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 1, 10, 24
महिला - 4, 11, 19, 23, 28, 30, 33, 35, 39
अनारक्षित - 3, 5, 6, 7, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 31, 34, 36, 37, 40