नागौर

शादी में जा रही नानी के क्यों उड़ गए होश.. पढ़े पूरी खबर

शादी में जा रही नानी के गुम हो गए 50 हजार रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 6:57 PM IST
Nawa City News
नावां बस स्टेंड पर शादी में जा रही महिला के साथ रुपए गुम हो जाने के बाद पुलिस को जानकारी देती बुजुर्ग महिला।

पुलिस कर रही जांच
नावां शहर. शहर में दोपहर को रघुनाथपुरा से एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ दोहिते की शादी में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे 50 हजार रुपए गिर गए। वृद्धा के 50 हजार रुपए गुम होने से उसके होश ठिकाने नही रहे। नावां बस स्टैंड पर ही वहविलाप करने लगी और रोते हुए आखों में आंसू आ गए। जानकारी के अनुसार रूपनगढ़ के रघुनाथ पूरा से शिपला कंवर अपने पोते नरेंद्र सिंह के साथ रूपनगढ़ से नारायणपुर तक राजकीय बस में तथा नारायणपुर से नावां बस स्टैंड तक टैक्सी सवारी गाड़ी में आ रही थी। उसके बाद नावां बस स्टैंड से मारोठ की ओर जाने वाली बस में सवार होने के दौरान नावां उपखण्ड कार्यालय के बाहर चलती बस में रुपए नहीं मिलने पर हो-हल्ला मचाया। जिस पर बुजुर्ग महिला ने बस से उतरने के बाद बस स्टैंड पर आई और लोगों को इस घटना के बारे में बताया। शिपला कंवर ने बताया कि घर से 50 हजार रुपए अपने पास कपड़े में बांधकर साथ ले आई थी तथा मेरे दोहिते का शुक्रवार को विवाह होना है। जिसमें राशि की सख्त आवश्यकता थी। लेकिन नानी अपनी बेटी के बीजापुर जाने से पहले ही 50 हजार रुपए गंवा चुकी थी। नावां पुलिस मौके पर पहुचीं व बुजुर्ग महिला की आपबीती सुनी तथा रिपोर्ट लेकर रुपए की तलाश में जुट गई।

Published on: