नागौर

video—लोकतंत्र के उत्सव में मंगल गीत गाती पहुंची महिलाएं

- फर्स्ट वोटर के साथ युवाओं व महिलाओं में रहा उत्साह
less than 1 minute read
• •
Nov 25, 2023
लोकतंत्र के उत्सव में मंगल गीत गाती पहुंची महिलाएं
परबतसर में वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता।

नागौर. राजस्थान की 16वीं विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान हुआ। नागौर जिले में सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ था। जिले की दस विधानसभा सीटों नागौर, जायल, खींवसर, मेड़ता, डेगाना, डीडवाना, मकराना, परबतसर, नावां, लाडनूं के लिए मतदान हुआ। सर्दी के बावजूद लोग जल्दी ही मतदान केन्द्रों पर जाकर वोट करने के लिए कतारों में लग गए। निर्वाचन आयोग ने भी इस बार शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के विभिन्न जतन किए। इसी का असर था कि लोग पहले नहीं जलपान सबसे पहले मतदान करने के उद्देश्य को लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए और मतदान किया तथा लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। हांलाकि सुबह मतदान की गति थोडी धीमी थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू होगई।
मतदान को लेकर फर्स्ट वोट, युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। नावां में आदर्श मतदान केंद्र 190 पर प्रथम मतदाताओं को किए पौधे वितरण। इसके साथ ही सभी 247 बूथों पर प्रथम 5 मतदाताओं को 1235 पेड़ पौधे वितरण किए तथा कुछ वहीं बूथ पर लगवाएं गए।डीडवाना में सुबह 9 बजे तक कुल 7.94 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

लोकतंत्र के इस उत्सव को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी उत्साह रहा। महिलाएं समूह में गीत गाती हुई वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंची।

Published on:
25 Nov 2023 11:10 am