नागदा

आखिरी दिन बीएसएनएल ने दिया धोखा, ठप हुए बैंक, पोसटऑफिस

लिंक सर्वर फेल - बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कंपनी की व्यवस्था ध्वस्त, मार्च के अंतिम दिन कार्यालय कर्मचारी और उपभोक्ता परेशान
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2018, 11:21 AM IST
patrika
BSNL broadband company demolished

उन्हेल.बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के साथ मोबाइल व्यवस्था ध्वस्त होने से बैंक से लेकर शासकीय कार्यालयों में वित्तीय वर्ष मार्च के अंत में दिनभर काम नहीं होने से विभाग के साथ आम नागरिक परेशान होते रहे और बीएसएनएल कंपनी के जवाबदार अपने मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी दो बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया में दिनभर काम कुछ देर होने के बाद ठप्प हो गया। बीएसएनएल कंपनी की यह व्यवस्था करीब 10 से 12 दिन से ध्वस्त चल रही है जिसके चलते शासन द्वारा आरटीजीएस सहित कोर बैंकिंग व्यवस्था नहीं हो पाई। अव्यवस्था को देखते हुए बैंकों से कई व्यापारी सहित बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े उपभोक्ता लिंक सर्वर फेल होने से बैरंग लौट गए। उधर बीएसएनएल कंपनी के जेडीओ कुनाल पाठक से संपर्क किया गया तो उन्होंने सुबह से शाम तक लिंक सर्वर व्यवस्था की जानकारी देने के बजाय मोबाइल रिसीव तक नहीं किया।

भावांतर पंजीयन व्यवस्था ध्वस्त
शासकीय कार्यालय बैंकों के साथ कृषि उपज मंडी व मार्केटिंग सेासायटियां शासन के निर्देश पर भावांतर योजना के तहत आनॅलाईन पंजीयन प्रक्रिया भी चला रही है लिंक सर्वर व्यवस्था बिगड़ जाने से हजारों किसान पंजीयन कराने के लिए कार्यालयों पर चक्कर लगा रहे है। लिंक सर्वर की व्यवस्था को लेकर पंजीयन कार्यालय पर रात 2 से 3 बजे तक काम कर रहे हे फिर भी किसानों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे है।

बीएसएनएल मोबाइल भी बंद
उन्हेल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बीएसएनएल कंपनी की मोबाइल व्यवस्था से हजारों उपभोक्ता जुड़े हुए है। आए दिन मोबाइल व्यवस्था ध्वस्त होना आम बात है, वहीं शनिवार से लेकर रविवार तक मोबाइल सेवा हर समय बंद रहती है और सोमवार से व्यवस्था शुरू होती है। कुल मिलाकर बीएसएनएल हफ्ते में दो दिन अवकाश मनाती है। इसके चलते बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मजबूरन अन्य निजी मोबाइल कंपनी के उपभोक्ता बनने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Published on: