
संस्थान निदेशक डॉ. एस. एम. के. नकवी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मालपुरा . केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े अन्तर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। संस्थान निदेशक डॉ. एस. एम. के. नकवी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में स्वच्छता बनाने में सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है।
संस्थान हमेशा चमकता रहे इसके लिए स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करना होगा। निदेशक ने बताया कि संस्थान की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वैज्ञानिक, अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। रैली में संस्थान निदेशक के साथ संस्थान की महिला क्लब की सदस्य व कर्मचारी भी शामिल हुए।
खेलों से बढ़ता है भाईचारा
बंथली . माध्यमिक विद्यालय घाड़ के खेल मैदान में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत देवली उपप्रधान रमेश भारद्वाज सहित अतिथियों ने फीता काटकर की। इस दौरान उपप्रधान भारद्वाज ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता हैै।
शिव महाविद्यालय निदेशक शिवजीलाल चौधरी ने भी विचार रखे। समारोह को घाड़ सरपंच उर्मिला देवी, चंदवाड़ सरपंच एच. आर. मीणा, चारनेट सरपंच सुनिता मीणा, कमल चौधरी ने सम्बोधित किया।
पहला मैच खरोही व विजयगढ़ के बीच हुआ। इसमें खरोई टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दो दर्जन टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर हंसराज तिवाड़ी, कुलदीप चौधरी, प्राणेन्द्र सोलंकी सहित अन्य भी थे।
Published on:
21 May 2017, 1:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.