नागदा

दो जगह लगी आग : चिंगारी ने खाक कर दिया गोदाम, खुशियों में छाया मातम…

धनतेरस की खुशियां देर रात होते-होते मातम में बदलने से बच गई। कारण शहर के दो स्थानों पर आग का लगना है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 1:21 PM IST
patrika
Fire,Diwali Festival,fire damage,

नागदा. धनतेरस की खुशियां देर रात होते-होते मातम में बदलने से बच गई। कारण शहर के दो स्थानों पर आग का लगना है। दरअसल शहर के सब्जी मंडी स्थित गोदाम में देर रात ९ बजे पटाखे की चिंगारी ने गोदाम को अपने काबू में ले लिया, तो दूसरी ओर सिविल अस्पताल के कचरा ना उठाए जाने की लापरवाही ने जनरल स्टोर की छत को गिरा दिया।

गनीमत रही, कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई। घटना में सब्जी गोदाम की आग पर नगर पालिका फायर फाइटरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया तो सिविल अस्पताल के पीछे मौजूद कचरा पेटी की आग को दो युवकों ने एक घंटे में बुझाया। दोनों स्थनों पर लगी आग की लपटे इतनी भयानक थी, कि सब्जी मंडी में खरीदी कर रहे दहशत में आ गए। इधर, दूसरी और सिविल अस्पताल के कचरा पेटी में लगी आग से बाहरी ओर स्थित शर्मा जनरल स्टोर संचालक का छज्जा टूटकर गिर गया।

१० हजार कैरेट जलकर खाक
देर रात ९ बजे सब्जी मंडी स्थित गोदाम में लगी आग में १५ से २० कैरेट जलकर खाक हो गए। आग सब्जी विक्रेता अध्यक्ष नाथूलाल भेरूलाल के गोदाम पर पटाखे की चिंगारी के कारण रात ९ बजे लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी महेंद्र गुर्जर, गुलाबसिंह, सुरेंद्र यादव ने आग पर ३० मिनट के बाद काबू पाया। गोदाम संचालक का तर्क है, कि आग पटाखे की चिंगारी के कारण ही लग सकती है।

७ बजे लगी आग
सिविल अस्पताल परिसर के पीछे की ओर बन रहे नवीन कक्षों के सामने मौजूद कचरा पेटी में मंगलवार शाम ७ बजे आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परेशानी यह है, कि आग की लपटों को देख सब्जी मंडी में खरीदी कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई कर्मचारी घटना को देखने तक नहीं आया। आग की लपटों ने समीप स्थित शर्मा जनरल स्टोर की छत को अपने काबू में ले लिया। घटना के दौरान दुकान पर एक दर्जन से अधिक महिलाएं धनतेरस की खरीदी कर रही थी।


सूझबूझ से बुझाई आग

कचरा पेटी में आग देख लकड़ी का कार्य करने वाले महफूज अली(गोलू) व इंजीनियरिंग के छात्र पंकज शर्मा ने सर्तकर्ता दिखाते हुए। आग को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया। दुकान संचालक संदीप शर्मा के अनुसार आग का पता उन्हें सब्जी मंडी से खरीदी कर लौट रहे आकाश निषाद नामक युवक ने बताया। निषाद मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे, इस दौरान उन्होंने अस्पताल के पीछे से आग की लपटे उठती देखी और दुकान संचालक को सूचना दी। शर्मा का कहना है, कचरे में किसी अज्ञात द्वारा सिगरेट पीकर फेंका गया होगा। जिसके चलते आग लगी है।

Published on: