वन विभाग के फोरेस्टर बाबूलाल मीणा और शिक्षक कैलाश प्रजापत ने बताया कि बिशनगढ़ ग्राम के वन क्षेत्र में सोमवार रात्रि को आग लग गई। इस भयंकर आग की चपेट में आने से अपनी जान को बचाने के लिए जगंली जानवर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर वन विभाग में कार्यरत रघुवीर ने गांव 40 से 50 युवकों की सहायता से रात्रि करीब 12 बजे आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से वन विभाग का प्लान्टेशन एफ
डब्ल्यूटी 2015 में लगे हुए पौधे जल गए।