नारायणपुर

Mahtari Vandana Yojana: अब दीयों से होगा हर घर रोशन… दिवाली से पहले महिलाओं को मिला तोहफा

Mahtari Vandana Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दे दिया गया है। महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि खाते में आ गई, जिससे अब हर घर दीयों से रोशन होगा।

2 min read
Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना, महतारी वंदन योजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सीएम विष्णु देव साय द्वारा प्रारंभ की गई। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के जीवनस्तर को सुधारना, समाज में उनके प्रति व्याप्त असमानता को कम करना और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में उन्हें मजबूत बनाना है।

Mahtari Vandana Yojana: 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिला वित्तीय सहायता का लाभ

इस योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

दीपावली से पहले देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने योजना की 9वीं किस्त की राशि प्रदेश की महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। इस किस्त के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता का लाभ मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

महिलाएं अब दैनिक जरूरतें कर सकेंगी पूरा

इस योजना के तहत् आज जिले की 27 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 2 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। महावीर चौक आंगनबाड़ी केंद्र की लाभार्थी महिलाएं सुनिता वड्डे, हेमा शर्मा, लिलेश्वरी देवांगन, रोशनी निषाद, मंजू देवांगन और शर्मीला देवांगन ने दीपावली से पूर्व मिलने वाली इस किस्त के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि से वे दीपावली को और भी उत्साह और खुशी के साथ मना सकेंगी। महिलाओं ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे घर के खर्चों, दैनिक जरूरतों और उत्सव की तैयारियों में कर सकें।

31 को भी मनाई जा सकती है दीपावली

दीपावली मनाने को दो तिथि होने के कारण आमजन की जन भावनाओं को देखते हुए कोंडागांव ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को सभी कर्मकांडी पंडितों की आवश्यक बैठक आयोजित की। जिसमें सभी के द्वारा देव पंचांग, काशी पंचांग, काशी विश्वविद्यालय का पंचांग एवं अन्य धर्म ग्रंथो के विस्तृत अध्ययन के बाद सर्वसमति से निर्णय लिया है।

गुरुवार के दिन भी किया जा सकता है लक्ष्मी पूजा

Mahtari Vandana Yojana: 31 अक्टूबर की शाम 3:52 बजे से अमावस्या की तिथि लग रही है। जो 1 नवंबर की संध्या 6:16 तक रहेगा। दीपावली का पूजन प्रदोष काल एवं कल 31 अक्टूबर को मिलने के कारण महालक्ष्मी पूजन दीपावली इसी दिन ही किया जा सकता है। इसमें कोई बाधा नहीं है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, गोपाल दीक्षित, उमाशंकर तिवारी, राधेश्याम दुबे मौजूद थे।

Published on:
27 Oct 2024 02:11 pm