नर्मदापुरम

एमपी में बनेंगी 7 टू-लेन, 2 फोरलेन सड़कें, गांवों-कस्बों से सरकार लेगी जमीन

mp news: विजन डॉक्यूमेंट के लिए अभी तक जिले की 135.82 किलोमीटर की सात सड़कों को टू-लेन और 47.20 किलोमीटर जिला मार्ग को फोरलने करने का अभिमत दिया गया है।

2 min read
two-lane road

mp news:मध्यप्रदेश में तेजी से फैलते शहर और विकसित होते गांवों में अगले 20 वर्षों में बदलाव होगा। आवागमन के सांधनों की संख्या और सड़कों पर यातायात बढे़गा। इसे सुलभ करने के लिए लोक निर्माण विभाग विजन डॉक्यूमेंट-2045 तैयार कर रहा है। इसमें मुख्य जिला मार्गों की लंबाई-चौड़ाई में बदलाव कैसे होगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है।

इसमें सड़कों को टू और फोरलेन बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने विजन डॉक्यूमेंट 2045 में जिले की 459.73 किमी लंबी 25 सड़कों को शामिल किया गया है। वर्तमान में इन सड़कों की लंबाई-चौड़ाई का आंकलन कर सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में एनएचएआई, एमपीआरडीसी की कितनी सड़कें हैं। इसकी भी पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है।

सड़कों की भार क्षमता में की जाएगी वृद्धि

20 साल में किस तरह की सड़कों से आवागमन सुलभ हो सकता है, इसपर विशेषज्ञ विचार कर मुख्य जिला मार्ग की सड़कों का स्वरूप बदला जाएगा। सड़कों पर यातायात बढ़ने के साथ भार भी बढेगा। इसलिए सड़कों की भार क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए, इसपर भी विशेषज्ञों के मत लिए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि विजन डॉक्यूमेंट को ध्यान में रखकर ही जिले में प्रस्तावित की गई नई सड़कों के प्रस्ताव किए जाएंगे। इसमें सड़कों के सोल्डर तक में बदलाव किए जाएंगे।


7 टू-लेन और 2 फोरलेन चिह्नित

विजन डॉक्यूमेंट के लिए अभी तक जिले की 135.82 किलोमीटर की सात सड़कों को टू-लेन और 47.20 किलोमीटर जिला मार्ग को फोरलने करने का अभिमत दिया गया है। इस तरह सभी 25 सड़कों पर अलग-अलग अभिमत दिए जाएंगे। इसके बाद पूरा विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।

सरकारी भूमि की जानकारी भी शामिल

विजन डॉक्यूमेंट-2045 में शामिल सड़कों का चौड़ीकरण करने के लिए भूमि की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए वर्तमान में सड़क के करीब कितनी भूमि रिक्त है और वह शासकीय है या निजी इसकी जानकारी भी ली जा रही है। जरूरत पड़ी तो जमीन ली जाएगी।

जिले के 25 मुख्य मार्गों को शामिल किया

जिले का विजन डॉक्यूमेंट 2045 तैयार किया जा रहा है। इसमें जिले के 25 मुख्य मार्गों को शामिल किया है। इसमें सड़कों की लंबाई, चौढ़ाई बढ़ाकर उन्हें टू-लेन और फोरलेन बनाया जाएगा। -राजीव पाठक, एसडीओ लोक निर्माण विभाग नर्मदापुरम

Updated on:
12 Jan 2025 11:31 am
Published on:
10 Jan 2025 03:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर