
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो अपलोड कर लिखा कि महिला नेत्रियों के हाथ पकड़ कर पिपरिया के नेता ये कह रहे हैं कि तुझको ही दुल्हन बनाउंगा वरना कुंवारा मर जाउंगा, ये गजब की विकास यात्रा हो रही है पिपरिया में। इस पर भाजपा विधायक नागवंशी ने कहा कि विकास यात्रा का वीडियो नहीं है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का है। इसमें 32 जोड़ों का विवाह हुआ था। सामूहिक बारात निकाली गई थी। इसमें हर आदमी डांस कर रहा था। बारात में मेरी माता बहनें ही थीं। पारिवारिक समारोह में सब डांस करते हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है।
वर्जन
कांग्रेस के पदाधिकारी इस मानसिकता तक गिर सकते हैं कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की बारात में मैने डांस किया है। उसे गलत बता रहे हैं। यह जनता जांनती है।
— ठाकुरदास नागवंशी, विधायक, पिपरिया
वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायक स्वयं महिलाओं के हाथ पकड़कर डांस कर रहे हैं। यह गलत है। हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच इस वीडियो को लेकर गए हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि यह भाजपा का असली चरित्र है।
— पुष्पराज पटेल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस