- सड़क पर आ गया घर का विवाद- युवती और महिला के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे- सड़क पर दोनों लड़ती रहीं, तमाशबीन बनी रही भीड़- अब वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले इटारसी में एक युवती और महिला के बीच हुई सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। दरअसल, शहर के नीमबाड़ा इलाके में शुक्रवार की रात एक युवती और उसकी रिश्तेदार महिला के बीच पारिवारिक कलह को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों के बीच सड़क पर गालीगलौच के बाद थप्पड़ और लात - घूंसे चलने लगे।
आपको बता दें कि, दोनों के बीच मारपीट होती देख मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। खास बात ये रही कि, भीड़ दोनों का बीच बचाव कराने के बजाए तमाशबीन बनी रही। भीड़ में से अकसर लोग मारपीट के वीडियो बनाने में लगे रहे। हालांकि, सड़क पर भीड़ जमा होने से सड़क का यातायात भी बाधित हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो
वीडियो में नजर आ रही जींस टीशर्ट पहने और कंधे पर बैग टांगे लड़की नीमबाड़ा इलाके में आई थी। यहां उसकी नजर उसकी रिश्तेदार महिला पर पड़ी। दोनों जब एक - दूसरे के सामने आईं तो दोनों के बीच विवाद होने लगा, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों के बीच विवाद होता देख भीड़ भी तमाशबीन बनकर मौके पर जमा हो गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाीगलौच और मारपीट होती रही लेकिन, भीड़ उन्हें समझाइश देकर अलग कराने के बजाए तमाशा देखती और वीडियो बनाती रही।
थाने ले गई पुलिस, समझाइश के बाद छोड़ा
विवाद का वीडियो बना रहे कुछ युवकों को भी बैग टांगी युवती ने गालियां भी दीं। दोनों के विवाद के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया। मगर जब वे नहीं मानी तो पुलिसकर्मी उन्हें निर्भया वेन में बैठाकर थाने ले गए। दोनों को थाने में समझाइश देकर छोड़ दिया गया। फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।